मुंगेर जिला मुख्यालय में स्वस्थ भारत मिशन का तीन महिलाओं की टोली अलख जगा रही। ये येसी महिलाएं है जो कि अपने घरों के कामकाज को करते हुए भी खुद की शरीर फिटनेस रखने के साथ-साथ समाज की अन्य महिलाओं को भी फीट रहने का गुर निस्वार्थ भाव से निःशुल्क सिखाती है । आज इनके टोली में 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल है।
रिपोर्ट – रोहित कुमार
दरअसल सूर्य की पहली किरण निकलने से पहले सुबह 4: 30 बजे मुंगेर किला परिसर स्थित राजेंद्र पार्क में लगभग 100 महिलाओं की टोली अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए एरोबिक्स , जुंबा करते नजर आ जाति है । इन महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही प्रशिक्षक शालिनी , गुड़िया और अंजू जो सभी महिलाओं को स्वास्थ के प्रति जागरूक कर उन्हे कई बीमारियों। जैसे मोटापा , थाराइड, ज्वाइंट पैन । कमर दर्द जैसे अन्य बीमारियों से लड़ने की कला सिखाती है। इसमें से कई महिलाओं से अपना वजन 15 से 20 किलो तक काम किया है।
वही इनका कहना है की महिला के जीवन में परिवार के बीच समय बिताने के साथ-साथ अपने लिय समय निकालना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्होंने आम महिलाओं से अपील करते हुए कहा कि चाहे तो आप बीमारी के लिए चिकित्सक को पैसा दे अन्यथा अपने परिवार का ख्याल रखते हुए खुद को स्वस्थ और फिटनेस रखने के लिए 1 घंटे का समय निकालकर व्यायाम और योग करें। इसमें खास बात यह है कि दो साल पहले दो महिला की जोड़ी इस कार्य में भिड़े इसके बाद फिर तीन महिला जोड़ी बनी। अब देखते ही देखते 100 से अधिक महिला इनके साथ रहकर फिट रहने के लिए योग के साथ साथ जुंबा और एरोबिक्स कर रही है।
महिला प्रशिक्षक ने बताया कि व्यायाम और योग करने से अभी वर्तमान में एक दर्जन से ऐसे अधिक महिलाएं हैं जिसका वजन लगभग 10 किलोग्राम कम हो गया है। कई ऐसी महिलाएं हैं जिनका थायराइड कम हो गया है, शरीर के विभिन्न जोड़ मैं जो दर्द होती थी उसमें भी कमी हुई है। इसके अलावा योगासन करने से शरीर भी स्वस्थ और हल्का हो रहा है।शालिनी ने बताया कि महिलाएं जागरूक हो और अपने आप को बीमारी से मुक्त करने के लिए योग और व्यायाम को अपनाएं। जब शरीर रहेगा स्वास्थ्य तभी आप परिवार को रख पाएंगे खुशहाल।