मुंगेर कच्ची कांबरिया पथ पर सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा बनाए गए टेंट सिटी में कंबरिया को मिल रही है बेहतर सुविधा। यही वजह है की श्रावणी मेले के दौरान संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ पर खैरा के समीप जिला प्रशासन के द्वारा निर्मित टेंट सिटी सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर तक की पैदल यात्रा कर रहे कांवरियों का एक महत्वपूर्ण विश्राम स्थल साबित हो रहा है। कांबरिया इसको लेकर सरकार व जिला प्रशासन को धन्यवाद भी कर रहे हैं।
रिपोर्ट – रोहित कुमार
दरअसल सुल्तानगंज से 25 किलोमीटर यात्रा कर जब रात्रि में विश्राम के लिए कांवरिया अपना पड़ाव संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के कांवरिया पथ पर खैरा के समीप जिला प्रशासन के द्वारा निर्मित टेंट सिटी में डालते हैं तो उन्हें एक सुखद एहसास जरूर होता है और इसके लिए वो जिला प्रशासन को धन्यवाद जरूर करते हैं। पर्यटन विभाग बिहार सरकार के सौजन्य से निर्मित इस टेंट सिटी में कांवरियों के विश्राम के लिए 50 लाख की लागत से बनाए इस टेंट सिटी में 200 बेड लगे हुए हैं तथा इसके साथ साथ पुरुष एवं महिला शौचालय, स्नानागार एवं आर ओ फिल्टर पीने के पानी की व्यवस्था है।
पहली बार श्रावणी मेले के दौरान मुंगेर जिला के कांवरिया पथ पर कांवरियों की सुविधा के लिए टेंट सिटी का निर्माण किया गया है।यह टेंट सिटी 4 जुलाई से 31 अगस्त तक पूरे श्रावणी मेले के दौरान कांवरियों की सेवा के लिए उपलब्ध रहेगा। रात्रि पूरा टेंट सिटी कांवरियों से भरा हुआ था। कांवरियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संवेदक के द्वारा तत्काल व्यवस्था कर 25 अतिरिक्त बेड भी लगाए गए थे।रात्रि को टेंट सिटी में ठहरे आरा के कांवरिया डॉली मिश्रा, सुबोध मिश्रा, छत्तीसगढ़ के विजय , सचिन पटेल, उमाकांत महापात्रा इत्यादि ने बताया कि सुल्तानगंज से 25 किलोमीटर की यात्रा के बाद यहां ठहरने पर इतनी थकान में मल हम का काम तो जरूर करती है।
इसके लिए उन्होंने बिहार सरकार को धन्यवाद भी दिया तथा साथ ही साथ कहा कि इस बार सुविधाएं पहले से बेहतर हुई है। मेरठ के कांवरिया राजू शर्मा विनोद शर्मा इत्यादि ने बताया कि इसके पहले भी वे लोग सुलतानगंज से बाबा धाम की पैदल यात्रा किए हैं परंतु इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए बनाया गया टेंट सिटी जिला प्रशासन की एक बेहतरीन पहल है। इसके लिए इन लोगों ने बिहार सरकार को धन्यवाद भी कहा।