मुंगेर के संग्रामपुर में डीएपी खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी को लेकर के एसयूसीआई के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय का किया घेराव और जमकर किया विरोध प्रदर्शन। वही 5 सदस्य शिष्टमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर अपने 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा, वही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने समस्याओं को समाधान करने का आश्वासन दिया।
Editor- रोहित कुमार
Report- गौतम कुमार, संग्रामपुर
दरअसल मुंगेर जिले के संग्रामपुर में यूरिया डीएपी खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी के विरोध में एस यू सी आई (कम्युनिस्ट) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। वही जुलूस संग्रामपुर मोड़ से चलकर बाजार के सभी प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा। जुलूस का नेतृत्व एस यू सी आई के संग्रामपुर लोकल कमेटी सचिव रंजीत राम किसान संगठन के नेता सुधीर यादव, उत्तम दास युवा संगठन डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गेनाइजेशन के छोटू कुमार, सोनू कुमार, सिंटू कुमार संयुक्त रूप से कर रहे थे। जुलूस में कार्यकर्ता जमकर नारे भी लगा रहे थे। कार्यकर्ता अपने हाथों में लाल फटाके एवं लिखे प्ले कार्ड लिए चल रहे थे।
कार्यकर्ता आक्रोश पूर्ण नारे लगा रहे थे, जैसे खाद बीज कीटनाशक दवा की कालाबाजारी बंद करो, किसानों को नहीं मिल रहे खाद अविलंब उपलब्ध कराओ, किसानों के खिलाफ लाए गए जनविरोधी बिजली अधिनियम 2022 रद्द करो, बिजली चोरी के बहाने किसान मजदूरों पर झूठा मुकदमा करना नहीं चलेगा, जाला एवं कुसुम आर के मुख्य पथ पर जमे गंदे पानी का निकास शीघ्र कराओ आदि नारे लगा रहे थे। वही बताते चले कि जुलूस प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में आकर सभा में तब्दील हो गई। वही 5 सदस्य एक शिष्टमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर अपने 8 सूत्री मांगों का स्मार पत्र देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार को दिया, जिसमे उन्होंने समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया।
वही सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी भरत मंडल ने किसानों की समस्या का विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए समय रहते समाधान करने की बात कही। खाद बीज की कालाबाजारी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं होने की समस्या की कड़ी आलोचना करते हुए राज्य एवं केंद्र सरकार को किसान विरोधी बताया और कहा किसान हर साल खाद के किल्लत से परेशान होती है। यह संकट पूरे बिहार में है फिर भी राज्य सरकार किसानों के हितेषी होने का दंभ भर्ती है। वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार लगातार किसानों के विरोध में नीतियां पास कर किसानी खेती को अंबानी के हाथों सौंपने की लगातार साजिश कर रही है। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए आंदोलन को तेज करने की अपील की। सभा को नारायण यादव विनोद मंडल सुशीला देवी गंगा मंडल सुधीर मंडल संतोष दास आदि ने भी संबोधित किया।