सीतामढ़ी में अक्सर लड़के लड़कियों को नापसंद करने की खबरें आती हैं, लेकिन अब लड़कियां भी अपनी पसंद और नापसंद ना केवल ख्याल रख रही हैं, बल्कि इसे लेकर मुकरते भी नजर आ रही। ऐसा ही एक मामला सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड के घुरघुरा पंचायत की है। जहां दुल्हन को जयमाला के समय जब दूल्हा पसंद नहीं आया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। बताया गया की दुल्हन को दूल्हे का रंग पसंद नहीं आया तो उसने शादी से इनकार कर दिया। जयमाला से पहले लड़की लड़के को नहीं देखी थी। बुधवार के रात दोनो पक्षों के लोग शादी की सभी रस्मे पूरा कर बारात लेकर पहुंचे। बाराती का आदर सत्कार सब कुछ किया गया। दुल्हन जयमाला के लिए स्टेज पर भी आई। एक दूसरे के गले में वर माला भी डाली गई।
इस दौरान उसका नजर दूल्हे पर पड़ा और वह स्टेज से वापस लौट गई। फिर परिजनों को बुलाकर वह शादी नही करने की जिद्द पर अड़ गई। परिजनों के द्वारा काफी समझाने के बाद लड़का मंडप तक आया। शादी के दो फेरे भी लगाए गए, इतने लड़की गुस्से से आग बबूला होकर फेरा रोक दिया और शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद दूल्हे सहित बारात वापस लौट गई। लड़की घुरघूरा गांव के गणेश साह की पुत्री निभा कुमारी है। जिसकी शादी बेला थाना क्षेत्र के फुलहट्टा गांव निवासी सिंघेश्वर साह के पुत्र सोहन कुमार के साथ तय हुआ था। बारात बुधवार देर शाम अपने निर्धारित समय पर पहुंच गई थी। बैंड-बाजों के साथ पहुंची बारात को वैरंग लौटना पड़ा।
शादी से दुल्हन के इनकार करते ही दोनो पक्ष में भगदड़ मच गई। बारात में शामिल गांव के वृद्धजन सहित अन्य लोग दुल्हन को समझाने में जुट गए, मगर दुल्हन नहीं मानी। वर और वधु पक्ष में घण्टों समझौता चली। समझौता की पहल रंग ना ला सकी और बारात बगैर दुल्हन को लिए अपने गांव वापस लौट गई। इसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने बाराती पक्ष के दर्जनों लोगों को बंधक बना लिया और दहेज दिए गए समान और खर्च की मांग की गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना पर सोनबरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जहां प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी सुचित्रा कुमारी ने थाना में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से मामले को शांत कराया।