मुंगेर में पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद में आक्रोश में आकर पति ने पत्नी को मारी गोली

Share With Friends or Family

मुंगेर के तारापुर में पति-पत्नी के परिवारिक कला को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली, सूचना पर पहुंची तारापुर पुलिस ने घायल पड़े पत्नी को उठाकर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर में कराया भर्ती। वही मौके से पति हुए फरार। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी।

Picsart 23 05 07 17 39 43 026

रिपोर्ट – रोहित कुमार

दरअसल मुंगेर के तारापुर थाना क्षेत्र के खुदिया गांव में पति-पत्नी के आपसी कलह को लेकर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली लगने से पत्नी प्रियंका देवी बुरी तरह से घायल हो गई। वही गोली की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग महिला के घर पहुंची तो महिला घायल अवस्था में जमीन पर गिरी पड़ी थी। गोली मारने वाला पति मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना तारापुर पुलिस को दी, सूचना मिलते ही तारापुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घायल पड़े महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तारापुर में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टर ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया है। वहीं घायल महिला के परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय सीताराम यादव के पुत्र मलिक यादव और उसकी पत्नी प्रियंका देवी के बीच हमेशा किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। वही आज मलिक यादव कहीं बाहर से घर आया और पत्नी से खाना मांगा खाना खाने के दौरान पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि पहले तो पत्नी की जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद आवेश में आकर घर से पिस्तौल निकालकर पत्नी पर गोली चला दी।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में हुए हत्याकांड का एसपी ने किया खुलासा, प्रेम प्रसंग में हुई थी रौशन की हत्या

गोली पत्नी के पेट में जा लगी। जिससे की वह गंभीर रूप से घायल हो गए। और मौके से पति फरार हो गया है। वही मिली जानकारी के अनुसार पति मलिक यादव हमेशा नशा में रहता था और पत्नी के साथ आए दिन मारपीट किया करता था। फिलहाल पुलिस ने घायल महिला के परिजन का फर्द बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment