मुंगेर के श्री कृष्ण सेवा सदन मुंगेर ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए एक मूल्यवान धरोहर है, क्योंकि यहां पर जो पुस्तकें और पाण्डुलिपियां हैं, वो जिस तरीके से सहेज कर रखी गयी है वह अद्वितीय है। जिसको ले आज प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार ने श्री कृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय का आज निरीक्षण किया। उन्होंने उक्त पुस्तकालय के सभी कमरों का अवलोकन किया। वाचनालय जहां छात्र-छात्राएं एवं पाठकगण अध्ययन करते हैं, को देखा।
वही पुस्तकालय में जहां पुस्तकें एवं पाण्डुलिपियां रखी गयी हैं उन सभी कमरों का निरीक्षण किया एवं रखी गयी पुस्तकों का अवलोकन किया। श्री कृष्ण सेवा सदन के उपरी तल पर बिहार केशरी कृष्ण सिंह के रहने के स्थान/कमरों, उनके द्वारा उपयोग में लायी गयी वस्तुएं आदि का भी आयुक्त द्वारा अवलोकन किया गया। उपस्थित प्रबंध समिति के सदस्य, लाइबे्ररियन से पुस्तकालय में सहेजी गयी पुस्तकों के विषय वस्तु एवं उनके रख रखाव के संबंध में भी जानकारी ली। साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं कर्मियों के संबंध में भी विस्तृत विवरण पूछा।
पुस्तकालय के आय के श्रोतों के संबंध में भी पृच्छा की गयी। प्रमंडलीय आयुक्त को श्री कृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय के संचालन एवं प्रबंधन के सभी बिंदुओं के विषय में अवगत कराया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त निखिल धनराज निप्पण्णिकर, आयुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, श्री कृष्ण सेवा सदन ट्रस्ट के सचिव प्रभात कुमार एवं अन्य मौजूद थे।