मुंगेर का पहला बर्तन घर, जहां से एक रुपए के भाड़े पर ले जा सकते बर्तन

Share With Friends or Family

मुंगेर का पहला बर्तन घर जहां एक रुपया के दरों पर भाड़े के स्टील के बर्तन अपने यहां हो रहे शादियों , पार्टी व अन्य कामों के लिए बर्तन ले जा सकते है। मुंगेर नगर निगम की यह पहल मुंगेर में प्लास्टिक और थर्माकोल का पॉल्यूशन कम करने में मिल का पत्थर साबित होगा।

दरअसल मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक और थर्मोकोल से प्रदूषण कम फैले इसके लिए प्लास्टिक और थर्माकोल के उपयोग पर प्रतिबंध पूर्व में ही लगा दिया गया था। फिर भी शादी विवाह ,जन्मदिन एवं अन्य अवसरों पर शहर वासी खाने-पीने में थर्मोकोल की थाली ,प्लास्टिक की चम्मच, प्लास्टिक का ग्लास का उपयोग करते हैं। जिससे नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक का प्रदूषण बढ़ रहा था। थर्मोकोल से नालियां जाम हो रही थी।

ऐसे में नगर निगम ने एक बेहतर प्रयास किया है, जो पूरे बिहार में नजीर पेश कर रहा है। दरअसल मुंगेर नगर निगम ने बर्तन घर आरंभ किया है। वही इस की जानकारी देते हुए मुंगेर नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी ने बताया कि बर्तन बैंक या बर्तन घर के नाम से हमने बर्तनों को शहर वासियों के लिए किराए पर देना शुरू किया है।

बर्तन घर में स्टील के थाली, स्टील के कांटे वाली चम्मच, स्टील के साधारण चम्मच एवं स्टील के गिलास बड़ी संख्या में उपलब्ध करवाया हैं। उन्होंने कहा कि पहले चरण में बर्तनों का 400 सेट हमने मंगाया है ।डिमांड बढ़ने पर और बर्तनों का सेट मनाया जाएगा। बर्तन घर से बर्तन ले जाने के लिए मुंगेर नगर भवन में स्थित बर्तन घर के कर्मचारियों से संपर्क करेंगे । और इस में छोटी सी सिक्योरिटी राशि लगा ली जाएगी फिर उन्हें बर्तन दे दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर विश्वविद्यालय के चार कॉलेजों को सरकार से मिला 5- 5 करोड़ की राशि, जानिए किस काम में होगी यह राशि खर्च

साथ ही कहा कि बर्तन भाड़े पर लेने के लिए एक रुपए प्रति बर्तन विभागीय दर तय की गई है ।लेकिन हम लोग इसे निशुल्क प्रदान करेंगे ।अगर कोई बर्तन की किराया देकर लेना चाहते हैं तो वह भी ले जा सकते हैं। वही बर्तन घर की शुरुआत होने से लोगों में खुशी की लहर है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment