मुंगेर में राजद के द्वारा किया गया मिलन समारोह सह दही चुरा भोज का आयोजन। इस भोज में जमुई लोकसभा के सांसद प्रत्याशी अर्चना रविदास एवं मुंगेर विधानसभा के विधायक प्रत्याशी मुकेश यादव ने कार्यकर्ताओं को खिलाया दही चुरा का भोज। और कहा 2025 में बिहार में सरकार बदलना है जिसका जतरा आज मुंगेर में दही चुरा भोज के साथ बन गया है।
रिपोर्ट :- रोहित कुमार
दरअसल राजद के द्वारा मुंगेर के अशोक क्लब में आज राजद परिवार मिलन समारोह सह दही चुरा के भोज का किया गया आयोजन। इस आयोजन में राजद के जमुई लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अर्चना रविदास और मुंगेर के विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मुकेश यादव ने इस आयोजन में मुंगेर और जमुई से आए राजद के हजारों कार्यकर्ताओं को दही चुरा, सब्जी और तिलकुट का भोज खिलाया।
वही ऐसा माना जा रहा है की विधान सभा चुनाव के नजदीक आते ही इस दही चुरा का भोज के बहाने सभी कार्यकर्ताओं को एक जुट किया जा रहा है। वहीं इस को लेकर मुंगेर विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी मुकेश यादव ने बताया कि 2025 में बिहार में सरकार बदलना है। जिसका जतरा आज मुंगेर में दही चुरा भोज के साथ बन गया है।