मुंगेर गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, वही इस की सूचना गोताखोरो को दी गई सूचना पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने खोजबीन शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक बच्चे का पता नही चला पाया है। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
दरअसल मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के करबला गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। जिसके बाद इस की सूचना गोताखोर को दी गई मौके पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने खोजबीन शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बांका जिला निवासी बाबूलाल दास अपने सह परिवार साथ मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के करबला गांव निवासी अपने सारू रंजीत दास के यहां कल शाम गेंहू की कटाई करने आया था। वही आज दोपहर बाबूलाल दास का 10 वर्षीय पुत्र राजवीर गांव के ही बच्चे के साथ बगल के ही गंगा नदी में स्नान करने गया था। की तभी स्नान करने के कर्म में ही वह अधिक गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा जिसे डूबता देख अन्य स्नान कर रहे बच्चे ने हो हल्ला किया तो आस पास के ग्रामीण पहुंचा लेकिन तब तक वह डूब गया था।
जिसके बाद इस की सूचना उनके परिवार सहित गोताखोरों को दी गई। सूचना पर पहुंची गोताखोरों की टीम ने खोजबीन शुरू कर दिया है लेकिन बच्चे का अभी तक पता नही चल पाया है। वही मृतक बच्चे के पिता बाबूलाल दास ने बताया की हम सभी परिबार अपने सारू के यहां गेंहू में कटाई करने आए थे। और आज दोपहर में मेरा बेटा 10 वर्षीय राजवीर गांव के अन्य बच्चे के साथ स्नान करने के लिए बगल के ही गंगा घाट पर गया हुआ था। जिसकी गंगा में डुबने से मौत हो गई। हमको तीन बेटी और एक ही बेटा था। और राजवीर चौथा कलास का छात्र था। जिसकी डुवने से मौत हो गई। वही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।