मुंगेर में पहली बार रेल कारखाना जमालपुर में निर्माण हुआ एट व्हीलर कार, DRM ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

Share With Friends or Family

मुंगेर के जमालपुर पहुंचे मालदा डिविजन के DRM मनीष कुमार गुप्ता। जमालपुर रेल कारखाना मे एट व्हीलर कार का किया उद्घाटन। जमालपुर रेल कारखाना ने पहली बार ऐट व्हीलर टावर कार का निर्माण किया है। जिसकी लागत तकरीबन छह करोड़, चार लाख रुपए आयी है। जिसे आज मालदा डीआरएम के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रिपोर्ट :- रोहित कुमार

दरअसल मुंगेर के जमालपुर रेल कारखाना के कुशल श्रमिकों ने अपने इतिहास में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। जोकि भारतीय रेल भी यहां के श्रमिक की कारीगरी का कायल है। जहां एक बार फिर से ऐट व्हीलर टावर कार का निर्माण कर यहाँ के श्रमिकों ने साबित कर दिया कि वो हर काम का निर्माण कर सकते हैं। वही ऐट व्हीलर टावर कार अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।

इसमे ऊपर CCTV कैमरे भी लगाया गया है। ताकि जो भी ट्रैक पर काम हो रहा है। नीचे बैठे अधिकारी उस काम को देख सकेंगे। वही इसका मुख्य काम रेल्वे ट्रैक का मेंटेनेंस करना है। इसको पन्द्रह श्रमिकों ने दो माह में बनाया है। वही जमालपुर रेल कारखाना के सी डब्लू एम ने बताया कि इस ऐट व्हीलर टावर कार के निर्माण में छह करोड़, चार लाख रुपये की लागत लगी है।

जमालपुर रेल कारखाना को कुल दस टावर कार बनाने का ऑर्डर मिला है। जिसमें वित्तीय बर्ष 2024-25 मार्च तक सिक्स टावर कार को बनाने का लक्ष्य है। जिसमें एक टावर कार को जमालपुर रेल कारखाना के सी डब्लू एम और मालदा मंडल के DRM ने हरि झंडी दिखा कर और नारियल फोड़ कर रवाना किया।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती मरीज की ठंड लगने से मौत, मचा हड़कंप

वही इस को लेकर मालदा मंडल के DRM मनीष कुमार गुप्ता ने कहा कि जमालपुर कारखाना के लिए गर्भ कि बात है कि इन्होंने ऐट व्हीलर टावर कार का निर्माण किया है। जिससे एक और उपलब्धि कारखाना को मिली है। अब मेनटेन के साथ मेनीफेक्चरीग का भी काम करेगा। इस से पहले भारतीय रेल मे ऐट व्हीलर टावर कार का निर्माण दाहोद, पटियाला और भूसाबल वर्क शॉप में किया गया है। लेकिन अब जमालपुर कारखाना में किया जा रहा है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment