मुंगेर में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के रामचरित मानस को लेकर दिए गए विवादित बयान का समर्थन करने पर आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के खिलाफ भी मुंगेर व्यवहार न्यायालय में परिवाद पत्र दायर

Share With Friends or Family

मुंगेर में रामचरित्रमानस को लेकर दिए नफरत फैलाने वाले बयान बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और उनके विवादित बयान को समर्थन देने वाले राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर मुंगेर व्यवहार न्यायालय नालसी वाद दायर किया गया। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष भावेश चौधरी ने मुंगेर न्यायालय में करवाया नालसी वाद दायर। जिसका संख्या — 62 c / 2023 है।

Picsart 23 01 19 17 50 47 691

रिपोर्ट – रोहित कुमार

दरअसल मुंगेर में रामचरित्रमानस को लेकर दिए नफरत फैलाने वाले बयान बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर और उनके विवादित बयान को समर्थन देने वाले राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर मुंगेर व्यवहार न्यायालय में नालसी वाद दायर किया गया। हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष भावेश चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ कहा गया है। जिससे सनातन धर्म पर आस्था रखने वालों की धार्मिक आस्था पर बड़ा आघात पहुंचा है। इस विषय पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से पूछा गया उन्होंने भी शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर अपना पूरा समर्थन किया। जिससे आघात होकर मैंने इस इन दोनों के खिलाफ व्यवहार न्यायालय मुंगेर में मुकदमा दायर किया है।

हिंदू जागरण मंच मुंगेर के विधि प्रमुख आशीष कुमार “अधिवक्ता” ने चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बिहार सरकार एवं जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल बिहार के हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ कहा तथा रामायण जैसे महान ग्रंथ की तुलना पूरा करके सनातन धर्म का अपमान किया गया है। जिससे परिवादी भावेश चौधरी व सनातन समाज के लोगों की धार्मिक आस्था पर बड़ा आघात पहुंचा है। आशीष कुमार “अधिवक्ता” ने आगे बताया कि इस संदर्भ में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, व्यवहार न्यायालय, मुंगेर में चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बिहार सरकार और जगदानंद सिंह प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल के नफरत फैलाने व सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले बयान के खिलाफ मुकदमा दायर किया जिसका संख्या — 62 c / 2023 है। चंद्रशेखर शिक्षा मंत्री बिहार सरकार ने हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण को लेकर नफरत फैलाने वाला ग्रंथ कहा है। यह बयान उन्होंने नालंदा ओपन विश्वविद्यालय के 15वें दीक्षांत समारोह में कहा। मौके पर वासुदेव कुमार, चंद्रशेखर कुमार, मनोज कुमार सिंह, मंटू सोनी सहित सनातनी धर्म के दर्जनों अन्य अनुयाई मौजूद थे।

Share With Friends or Family

Leave a Comment