मुंगेर में प्रेमिका हुई गर्भवती तो प्रेमी ने रचाई शादी, अब प्रेमिका को ससुराल में नहीं मिल रही एंट्री, तो घर के दरवाजे पर बैठी

Share With Friends or Family

मुंगेर में प्रेमी प्रेमिका ने मंदिर में रचाई शादी, और जब शादी करके पहुंचा घर तो लड़के के परिजन ने लड़के को घर में किया बंद। जिसके बाद लड़की अपने पति के घर के बाहर दरवाजे पर बैठी। देखने के लिए लोगों की उमड़ी भारी भीड़।

दरअसल बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने को लेकर अलग अलग तरह की योजना ला रही है परंतु महिला के अत्याचार का जुल्म थमने का नाम नहीं ले रहा है वही ताजा मामला मुंगेर जिला मुख्यालय से तकरीबन 45 किलोमीटर दूर असरगंज प्रखंड के अमैया पंचायत के बैजलपुर गांव का है जंहा प्रेमी प्रेमिका की शादी तो हुई पर ससुराल नसीब नहीं हुआ। पूरा मामला इस प्रकार है, तकरीबन दो वर्षो से बैजलपुर के मनोज सिंह के पुत्र दीपक कुमार रनगाव के मिलकी खानपुर के एक लड़की के साथ प्रेम करता था दोनों का मिलना जुलना एवं फोन से बात होता था।

प्यार के रिसते में नया मोड़ उस समय आया जब लड़की गर्भवती हो गई, जिसके बाद लड़की ने लड़के से शादी करने की बात कही तब लड़का चार महीने हो जाने की बात कह कर शादी की बात को टाल दिया। वही अब गर्भवती महिला की छह महीने बीत गए। जिसके बाद दोनों की राजी खुशी से दो तारिक को रनगाव मंदिर में शादी हुई। जिसके बाद शुक्रवार देर रात जब लड़की लड़का के साथ बैजलपुर अपने घर आयी तो लड़का के परिजनों ने लड़का दीपक कुमार को गाड़ी से उतरकर घर ले गया और गेट बंद कर दिया जिसके बाद लड़की देर रात से ही अपने पति के घर के दरवाजे पर बैठी रही।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 500 बोतल प्रतिबंधित कब सिरप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार

वही सुबह होने के बाद ग्रामीणों की भीड़ लाग गई। वही लड़की का कहना है कि हम यही रहेंगे दरवाजा खोलना होगा। हम जिसके साथ शादी किए है उसी के साथ रहेंगे। दीपक से हम बहोत प्यार करते है। वही मामले को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment