मुंगेर के यह खेल मैदान से खिलाड़ी परेशान, इस खेल मैदान में सालों भर रहते हैं 1 से 2 फीट पानी, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी नहीं देते हैं ध्यान

Share With Friends or Family

मुंगेर के असरगंज में रामानंद एवं पारसीराम इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खेल मैदान वर्षों से उपेक्षित है कई वर्ष से लगातार खेल मैदान में जलजमाव रहने से खिलाड़ियों के द्वारा खेल का आयोजन नहीं किया जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों की प्रतिभा नही उभर पा रही है। तो वही इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र के खिलाड़ियों में जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश भी देखा जा रहा है।

Picsart 23 01 14 16 20 57 376

रिपोर्ट – रोहित कुमार

दरअसल मुंगेर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलो मीटर दूर असरगंज प्रखंड के अंतर्गत रामानंद एवं पारसीराम इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय खेल मैदान आज जनप्रतिनिधियों के उपेक्षा का शिकार हो गया है। कई वर्ष से लगातार खेल मैदान में जलजमाव रहने से खिलाड़ियों के द्वारा खेल का आयोजन नहीं किया जा रहा है। वही बता दें कि खेल मैदान से सटे खैराती डाढ़ में बने ह्यूम पाइप के चेंबर फट जाने से खैराती डाढ़ का पानी का प्रवेश खेल मैदान में हो रहा है। जिससे की खेल मैदान में एक से दो फीट पानी जमा रहता है। साथी ही खैराती डाढ़ भर जाने से पानी किसानों के खेत तक नहीं पहुंचने से सिंचाई नहीं हो पा रही है। बहुत दिन से खिलाड़ियों एवं आसपास के ग्रामीणों का सपना है कि खेल मैदान का घेराबंदी कर मिट्टी भराई काम होना चाहिए ताकि आसपास के खिलाड़ियों का प्रतिभा निखर करके देश-विदेश में अपना परचम लहरा सके।

खिलाड़ियों ने बताया की खेल मैदान के अभाव में युवा अपना शारीरिक विकास नहीं कर पा रहे है। किस प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी नही का पा रहे है। भाई लोगों ने मांग किया है कि इस खेल मैदान को घेराबंदी कर इसमें मिट्टी भराई का काम होना चाहिए। ताकि आसपास के खिलाड़ियों का प्रतिभा निखर करके देश-विदेश में अपना परचम लहरा सके। असरगंज प्रखंड ही नहीं मुंगेर जिले सहित राज्य का नाम रोशन करें। वही इसकी जानकारी खिलाड़ियों के द्वारा असरगंज ग्राम पंचायत के मुखिया डॉ राकेश कुमार को दिया गया जिसके बाद डॉ राकेश कुमार ने जानकारी मिलते ही खेल मैदान पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मुखिया के द्वारा इस बात की जानकारी स्थानीय विधायक के अलावा जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी दे दी ताकि इस खेल मैदान का कया कल्प हो सके। जिससे यहां के खिलाड़ियों की इस खेल मैदान को बेहतर बनाने की उम्मीद जगी है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment