मुंगेर में आगामी विधानसभा चुनाव कि तैयारी को लेकर राजद के द्वारा एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया आयोजन। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता।
रिपोर्ट:- रोहित कुमार
दरअसल मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित शगुन गार्डेन मे राजद कि ओर से राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ के तत्वाधान मे एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं राजद परिवार का मिलन समारोह सह भोज का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पप्पु यादव ने किया और मंच संचालन पार्टी के कार्यकर्ता संतोष यादव ने किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी मौजूद थे। और उनके साथ राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद यादव भी मौजूद थे। वजीरइस मौके पर पत्रकारों से बातचीत के क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि हमारी पार्टी का पंचायती राज प्रकोष्ठ ये जन प्रतिनिधियों मुखिया,वार्ड, बुद्धिजीवियों का प्रकोष्ठ है।
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद जी ने जो हमारे कांधे पर जो जवाब देही दी है। उसी का निर्वाह कर रहे है और बिहार मे घूम घूम कर कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन कर रहे है। जिससे कि वर्ष 2025 मे होने वाले विधान सभा चुनाव के लिए हम लोग सेना है। सामाजिक न्याय कि लड़ाई में राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता अपनी कार्य शैली से मिल का पत्थर साबित होगी।
इसके बाद उन्होंने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार कि जनता ने पिछली बार हमारे नेता तेजश्वी यादव को बिहार का मुख्य मंत्री बनाने का मेंडेट दिया था। पर नीतीश कुमार ने प्रशासनिक जोड़ तोड़ से बिहार में दस- पंद्रह सीटों पर राजद को हराने का काम किया है। इसके बाद उन्होंने ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप लोग उनसे सवाल क्यों नहीं करते जो बिहार कि जनता के पैसों का गलत उपयोग कर रहे है।
वह 250 करोड़ कि योजन बनाकर बिहार के विभिन्न जिलों मे (प्रगति यात्रा) सरकारी पैसे से फेयर एंड लवली लगाकर घूमने का काम कर रहे है, उन्होंने आगे कहा कि ये बिना जनादेश के मुख्यमंत्री है, बिहार मे ये तीसरे नम्बर कि पार्टी है जिसे जनता ने पूरी तरह से नाकार दिया है, इनका पूरा सिस्टम करप्ट है। बिना पैसा दिए कोई भी काम नहीं होता है।