मुंगेर में नया साल के आखिरी दिन आज जिले में 372 होमगार्ड जवान हुए सेवानिवृत

Share With Friends or Family

मुंगेर मे साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर को जिले में सेवानिवृत हुए होमगार्ड के 372 जवान। गृहरक्षा वाहिनी समादेष्टा कार्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर होमगार्ड जवानों को दी गई विदाई।

दरअसल मुंगेर में गृहरक्षा वाहिनी समादेष्टा कार्यालय में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर कंपनी के कमांडर अनूप कुमार, अधिनायक अनुदेशक ग्रेड वन अभिषेक भारती, अधिनायक अनुदेशक शिशु कुमार, होमगार्ड जवान संघ के अध्यक्ष दिवाकर कुमार तथा उपाध्यक्ष सुनील कुमार यादव आदि लोग मौजूद थे।

गृहरक्षक गोविंद प्रसाद सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 को जिले में कार्यरत 372 जवान एक साथ सेवानिवृत हुए हैं। जिनके लिए विदाई सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में 1016 होमगार्ड जवान कार्यरत थे। जिसमें साल 2024 में कल 405 होमगार्ड जवान सेवानिवृत हुए हैं।

जिसमें 1984 बैच होमगार्ड के जवान हैं। कार्यक्रम के दौरान 33 होमगार्ड जवानों को 3650 दिन पूरा होने के बाद सेवेंथ लाभ के रूप में डेढ़ लाख की स्वीकृति दी गई। जबकि शेष होमगार्ड जवानों के सीमांत लाभ की गणना प्रक्रिया की जा रही है। वही मौके पर कार्यपालक सहायक मोहम्मद जांनिसार अख्तर, गृहरक्षक गोविंद प्रसाद सिंह, सुरेंद्र नारायण सिंह दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

Share With Friends or Family

Leave a Comment