मुंगेर में ठंड का कहर, हर तरह घना कोहरा ने वाहनों पर लगाई ब्रेक, पछुआ हवा के कारण बढ़ी कनकनी

Share With Friends or Family

मुंगेर में मौसम का बदला मिजाज। हर तरफ घने कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर लगाई ब्रेक, पछुआ हवा के कारण बढ़ी कनकनी। लोगों का घरों से निकलना हुआ मुश्किल।

दरअसल मुंगेर जिले में ठंड का कहर अब जानलेवा बन गया है। पिछले तीन दिनों से धूप की लुका-छिपी के बीच कोहरे ने वाहनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। हाल यह है की ठंड के कारण लोग सुबह सैर पर भी नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे में अब स्कूलों के समय का परिवर्तन भी कर दिया गया है। मौसम विभाग की मानें तो ठंड के सीतम से अभी राहत नहीं मिलने वाली है।

ठंड और शीतलहर के बीच कोहरे ने भी वाहनों के रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। और आज सुबह कोहरे के कारण लोगों को घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। हाल यह है कि लोग सुबह अब सैर पर नहीं निकल पा रहे है। शीतलहर के कारण सुबह जहां पार्क और सड़कें लगभग खाली दिख रही हैं। तो वही हर और कोहरे के कारण लोगों को मुंगेर में ही शिमला का आनंद आने लगा है।

और इस भीषण ठंड में सुबह से ही चाय की दुकानों में लोग ठंड को भगाने के लिए चाय भी पी रहे हैं। और कोहरे के कारण सड़कों के बिजिबिलिटी काफी कम हो जाने के कारण वाहनों के रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई है। वाहन चालक वाहन के हेडलाइट जलाकर दिन में ही सड़कों पर चल रहे हैं। लेकिन शहर की सड़कों पर अबतक प्रशासनिक स्तर पर अलाव की व्यवस्था नहीं दिख रही है।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में हाथों में हथियार, नोटों की गड्डी और गांजा के साथ तीन युवक का वीडियो वायरल, पुलिस आई हरकत में

जिसके कारण शहर के ई-रिक्शा चालक, मजदूर, आश्रय विहीन लोग सड़कों पर कचरा जलाकर ठंड से बचने की कोशिश में लगे हैं। हलांकि जिला प्रशासन और निगम प्रशासन अलाव की व्यवस्था किये जाने का दावा कर रही है, लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही दिख रही है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment