मुंगेर में पंचायत के नाम पर घर से बुलाकर 6 लोगों ने शादीशुदा आदिवासी महिला के साथ किया दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार अन्य की तलास जारी जानिए

Share With Friends or Family

इस समय की सबसे बड़ी खबर मुंगेर से आ रही है। जहां पंचायत के नाम पर घर से बुला 6 लोगों ने शादीशुदा आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के घटना को दिया अंजाम है । महिला के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार एक अन्य आरोपी की तलास पुलिस कर रही है।

दरअसल यह पूरा मामला मुंगेर के हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक आदिवासी बाहुल्य गांव में छह लोगों के द्वारा एक आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इधर पीड़िता के द्वारा अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर खड़गपुर थाना को जानकारी दी गई। जिसके बाद खड़गपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले छह में से पांच आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

वही मिली जानकारी के अनुसार गांव के पीड़ित महिला कुछ दिन पूर्व अपने भगिना के साथ जयपुर गई थी। 2 सितंबर को जयपुर से लौटने के बाद गांव के कुछ युवक महिला के घर पर जाकर उससे जयपुर जाने को लेकर सवाल करने लगे। गांव के 6 युवक गांव के लोगों के द्वारा बुलाए गए पंचायत की बात कह कर महिला के घर पर पहुंचा। महिला जब इन लोगो के साथ आने लगी तभी पहाड़ के नीचे सभी छह युवकों ने महिला के साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

जिसके बाद किसी तरह महिला घर पहुंच अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी अपने घर में रह रहे ससुर और कुछ ग्रामीणों को बताया। साथ ही इसकी जानकारी खड़गपुर थाना को भी दी। जिसके बाद खड़गपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले छह में से पांच आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी का प्रयास खड़गपुर पुलिस द्वारा की जा रही है।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 6 मार्च को, तैयारी में जुटा विश्वविद्यालय प्रशासन

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला का पति बाहर प्रदेश में मजदूरी करता है। वह अपने ससुर और एक बच्चे के साथ गांव में रहती है। वही इस मामले में हवेली खड़गपुर एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के द्वारा खड़गपुर थाना में सूचना दी गई कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए छह में से पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बाकी बचे एक आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, मामले को लेकर वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है। इन सभी के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित कर सजा दिलाई जाएगी। गिरफ्तार आरोपी के नाम बट्टू उर्फ सूरज कुमार, हट्टू हंसदा ,सागर हंसदा ,मुकेश हंसदा, शिवा टुड्डू शामिल है। जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment