बिहार के इस जगह बन रहा थाईलैंड का अरुण मंदिर, तीन करोड़ की लागत से बन रहा भव्य पंडाल जानिए

Share With Friends or Family

मुंगेर के सबसे प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में से एक कल्याणपुर की बड़ी देवी मां का पंडाल इस वर्ष 2025 में थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक के प्रसिद्ध अरुण मंदिर के तर्ज पर बनाया जा रहा है। जो 140 फीट ऊंचा और 100 फीट चौड़ा बनेगा। और इसे बनने में करीब ढाई करोड़ की लागत आने वाली है। जो पूरे बिहार का भव्य पंडाल नुमा मंदिर बनेगा।

मुंगेर के कल्याणपुर का ऐतिहासिक महत्व

दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत आने वाला कल्याणपुर गांव जो नेशनल हाईवे 80 और गंगा किनारे बसा बरियारपुर प्रखंड में अवस्थित है। और यहां का कल्याणपुर बड़ी दुर्गा महारानी का पंडाल प्रत्येक साल अलग अलग थीमों पर और काफी भव्य तरीके से बनाया जाता है। जहां पिछले साल दुबई का बुर्ज खलीफा बनाया गया था तो इस बार थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अवस्थित वाट अरुण मंदिर। जिसे ‘भोर का मंदिर’ भी कहा जाता है । उसी के तर्ज पर इस मंदिर का विशालकाय प्रतिरूप बनाया जा रहा है ।

पंडाल का विशाल स्वरूप

जो लगभग 140 फीट ऊंचा और 100 फीट चौड़ा है और इसे बनाने का अनुमानित लागत करीब ढाई करोड़ रुपया से ज्यादा है। बताते चले कि वाट अरुण मंदिर बैंकॉक, थाईलैंड में स्थित एक प्रतिष्ठित बौद्ध मंदिर है, यह मंदिर अपनी अनूठी खमेर शैली की प्रंग (मुख्य टावर) और चीनी मिट्टी के बर्तनों से सजी मोज़ेक सजावट के लिए प्रसिद्ध है, जो चाओ फ्राया नदी के तट पर स्थित है। वाट अरुण (Wat Arun) का अर्थ है ‘भोर का मंदिर’, क्योंकि इसका नाम हिंदू देवता अरुण (भोर के देवता) के नाम पर रखा गया है ।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया आज शुरू, पहले दिन 7 निर्दलीय प्रत्याशियों ने कटवाया एनआर

संयोजक – डॉ नीतिश चंद्र दुबे का बयान

आयोजकों ने बताया कि इसके अलावा यहां करीब करीब साढ़े तीन लाख sqr feet को मधुबनी पेंटिंग से सजाया जाएगा। और भगवान महादेव की विशाल प्रतिमा को भी बनाया जा रहा है जो प्रमुख आकर्षण के केंद्रों में से होगा। यह बिहार का सबसे भव्य और विशाल पंडाल होगा। जिसे देखने के लिए अलग अलग जगहों से काफी संख्या में लोग यहां पहुंचते है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment