मुंगेर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सीता कुंड में माघी मेले की भव्य तैयारी, डीएम और एसपी ने स्थल का किया निरीक्षण, लाखों श्रद्धालु पहुंचने की संभावना

Share With Friends or Family

मुंगेर का प्रसिद्ध सीता कुंड जहां माता सीता ने दिया था अग्नि परीक्षा, वहां 31 जवनरी से एक माह तक चलने वाले माघी मेले का किया जा रहा भव्य आयोजन, मुंगेर जिलाधिकारी और एसपी ने सीताकुंड पहुंचकर मेले की तैयारियों का लिया जायजा। इस मेले में लाखों की संख्या में पहुंचते है श्रद्धालु।

ऐतिहासिक सीता कुंड में माघी मेले का भव्य आयोजन

मुंगेर के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल सीता कुंड में 31 जनवरी से एक माह तक चलने वाले माघी मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन और सीता कुंड मेला समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद अपने अधिकारियों के साथ सीता कुंड पहुंचे और पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया।

सीता कुंड का धार्मिक और पौराणिक महत्व

मुंगेर मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर सदर प्रखंड स्थित सीता कुंड का धार्मिक महत्व काफी अधिक है। मान्यता है कि इसी स्थान पर माता सीता ने अग्नि परीक्षा दी थी। आज भी यहां कुंड से गर्म जलधारा निकलती है, जबकि पास ही राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के नाम से चार कुंड बने हुए हैं, जिनका जल शीतल है। माघ माह में यहां स्नान करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रशासन के अनुसार 1 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेले में मुंगेर सहित आसपास के जिलों और गंगा पार के क्षेत्रों से करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में बिहार के DGP विनय कुमार की मौजूदगी में तीन इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इंसास-SLR समेत हथियार सौंपे

रोजगार और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा

यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यहां लकड़ी से बने घरेलू सामानों की खरीद-बिक्री के लिए भी प्रसिद्ध है, जिससे स्थानीय कारीगरों और व्यापारियों को रोजगार मिलता है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसपी ने मेला क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की योजना पर भी चर्चा की गई।

31 जनवरी को होगा मेले का उद्घाटन

मुंगेर जिलाधिकारी निखिल धनराज ने बताया कि जिला प्रशासन मेले की तैयारी को लेकर पूरी तरह सतर्क है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। 31 जनवरी को विधिवत रूप से माघी मेले का उद्घाटन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मेला समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share With Friends or Family

Leave a Comment