मुंगेर के जमालपुर विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक नचिकेता मंडल ने कहा जमालपुर का होगा विकाश, लगेंगे कारखाने

Share With Friends or Family

मुंगेर के जमालपुर विधानसभा के नव-निर्वाचित विधायक नचिकेता मंडल ने अपने राजनीतिक गुरु केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से लिया आशीर्वाद। पटना से लौटने के बाद जमालपुर और मुंगेर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका किया भव्य स्वागत। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता जमालपुर का सर्वांगीण विकास है और आने वाले समय में जमालपुर को औद्योगिक हब बनाया जाएगा।

पटना में राजनीतिक गुरु से किया मुलाकात

दरअसल मुंगेर के जमालपुर विधानसभा के नव-निर्वाचित विधायक नचिकेता मंडल ने पटना जाकर अपने राजनीतिक गुरु, केंद्रीय मंत्री एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह से आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद लेने के बाद वे अपने पैतृक आवास मुंगेर पहुंचे, जहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, लड्डू और गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया तथा बधाइयाँ दीं। नचिकेता मंडल ने कहा कि बचपन से ही उन्हें अपने पिता से राजनीतिक सीख मिली, लेकिन वे अपने वास्तविक राजनीतिक गुरु और आदर्श केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को मानते हैं, जिन्होंने हमेशा उन्हें मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में व्यापक विकास हुआ है। अब राज्य औद्योगिक विकास की ओर बढ़ रहा है।

औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

जमालपुर पहले से ही एक औद्योगिक क्षेत्र रहा है और यहां उद्योग-धंधों की अपार संभावनाएं हैं।उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि जमालपुर का सर्वांगीण विकास हो और यहां उद्योग हेतु नए कल-कारखाने स्थापित हों।

Share With Friends or Family

Leave a Comment