मुंगेर में अपराधियों की अब खैर नहीं, अवैध संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू, गृहमंत्री के आदेश के बाद पुलिस एक्शन में

Share With Friends or Family

मुंगेर में अब अपराधियों की खैर नहीं, पांच बड़े अपराधियों की लिस्ट तैयार, न्यायालय से आदेश मिलते ही सभी अपराधियों की संपत्ति को किया जाएगा जप्त। इसमें अवैध हथियार निर्माता एवं तस्कर, शराब माफिया, गांजा तस्कर सहित करोड़ों की ठगी करने वाला अपराधी शामिल है। एसपी ने कहा पुलिस किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है।

मुंगेर में अपराधियों की अब खैर नहीं

दरअसल अपराध और माफियाओं के खिलाफ बिहार सरकार ने नया संदेश दिया है । अवैध कमाई किसी कीमत पर नहीं बचेगी। गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने साफ कहा है कि राज्य में अपराधियों की अवैध संपत्तियों को जब्त करने की नीति और अधिक कठोर की जा रही है। गृहमंत्री का कहना है कि जो अपराध करेगा उसकी अवैध संपत्ति सरकार नष्ट कर देगी। अपराध की जड़ को आर्थिक रूप से खत्म करना ही हमारा लक्ष्य है। जिसके बाद बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद मुंगेर पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है।

पांच कुख्यात अपराधियों की सूची न्यायालय भेजी गई

मुंगेर पुलिस ने BNSS की धारा 107 के तहत अब तक पाँच कुख्यात अपराधियों की सूची न्यायालय को भेज दी गई है। ताकि उनकी अवैध संपत्तियों को ज़ब्त करने की अनुमति मिल सके। इन अपराधियों में मुख्यत शामिल है। जमालपुर का चर्चित “जॉली बुड” ठगी कांड का मुख्य आरोपी , शराब माफिया ,अवैध हथियार निर्माता ,हथियार तस्कर और अन्य संगठित अपराध से जुड़े लोग। इसके साथ ही दस और अपराधियों की पहचान कर ली गई है, जिनकी अवैध कमाई और संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। और बहुत जल्द उनकी सूची भी न्यायालय को भेजी जाएगी। इससे मुंगेर पुलिस का लक्ष्य साफ है अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़कर जिले से अपराध का नेटवर्क ख़त्म करना। वही इस मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि अब तक पांच अपराधियों की सूची न्यायालय को भेजी गई है। और इस मामले में उन अपराधियों की संपत्ति को जप्त करने का न्यायालय से अनुमति मांगी गई है।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर के जर्जर हो चुके उतरी किला गेट को बंद करने गए ठेकेदारों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, बोले बंद किया तो..

इसके साथी इस मामले में उन अपराधियों को नोटिस भी भेजा जा चुका है। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद उनके संपत्ति जप्ती की कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने साफ कहा है कि पुलिस किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है।

बाइट:- सैय्यद इमरान मसूद, एसपी मुंगेर

वही इस में पहला नाम जितेंद्र कुमार राजीव का है। यह वहीं फ्रॉड है। जिसने जॉलीबुड संस्था बना कर दर्जनों लोगों से करोड़ों रूपये ठगी कर संपत्ति अर्जित कर रखी है. उसके पास जो भी जमीन, मकान, गाड़ी एवं अन्य संपत्ति है, वह सभी 2019 के बाद लोगों से ठगी कर अर्जित की है। इस के पास करोड़ों की संपति बताई जाती है। यह जमालपुर का रहने वाला है और जमालपुर थाना में इनके खिलाफ करोड़ों रूपये के ठगी का मामला भी दर्ज है।

वही दूसरा कुंंदन कुमार है। यह वासुदेवपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जो गांजा तस्कर है। पुलिस ने इसे गांजा सहित गांजा बेचकर अर्जित 2.71 लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। उसने गांजा के कारोबार से काफी संपत्ति अर्जित कर रखा है। जिसे पुलिस जप्त करेगी।

तीसरा नाम मोहम्मद साबिर उर्फ टीपु का है। यह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चकहासिम गांव का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने जून 2025 में हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि हथियार बेच कर अर्जित किया गया दो लाख रूपया भी जब्त किया गया था। इसने हथियार तस्करी से करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर रखा है।

वही चौथा नाम अंकित कुमार का है। यह बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर का रहने वाला है। जिसे मुंगेर पुलिस गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। जबकि एक मोटर साइकिल व 48 हजार रूपया भी जब्त किया गया था। इस पर गांजा तस्करी के अलावे लूट का भी मामला दर्ज है।

इसे भी पढ़ें :  बिहार के मुंगेर में दो विधानसभा क्षेत्रों में पुलिस ने जप्त किया 7.69 लाख रूपये, चुनाव से पहले सख्त निगरानी

वही पांचवा नाम पांडव कुमार का है। यह सफियासराय थाना क्षेत्र के तैरासी टोला फरदा का रहने वाला है और यह शराब तस्कर है। उसे पुलिस ने शराब के साथ साथ शराब बेचने से प्राप्त हुए 1.50 लाख रूपया भी जब्त किया था। वही अब शराब से अर्जित इनके संपत्ति को जप्त करने की पुलिस तैयारी में है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment