मुंगेर में प्रखंड कार्यालय के छत पर आपत्तिजनक स्थिति में दो प्रेमी जोड़े पकड़े गए, वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल। लोगों ने पुलिस को बुलाकर दोनों प्रेमी युगल को किया सुपुर्द। पुलिस ने चारों नाबालिगों को परिजनों को किया सुपुर्द।
दरअसल मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां दो युवक और दो युवती को प्रखंड कार्यालय के छत पर आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार आज दोपहर में कुछ लोग अपने कार्य को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें छत की ओर आवाज़ और हलचल का आभास हुआ। संदेह होने पर जब वे ऊपर पहुंचे तो वहां दो युवक और दो युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर हैरान रह गए।
नाबालिग होने की पुष्टि और परिजनों को सूचना
घटना स्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत ही इस घटना का वीडियो अपने मोबाइल पर बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। और देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया और पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया। घटना की सूचना फैलते ही प्रखंड कार्यालय के एक कर्मचारी ने इसे गंभीरता से लेते हुए टेटिया बंबर थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित करते हुए चारों नाबालिगों को सुरक्षित तरीके से वहां से बाहर निकालकर थाने ले गया। जिसके बाद थाने में पूछताछ के दौरान यह पुष्टि हुई कि सभी नाबालिग हैं।
स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय
पुलिस ने तुरंत उनके परिजनों को बुलाया और पूरी घटना की जानकारी दी। हालांकि परिजनों ने किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया करने के बाद सभी नाबालिगों को उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया। वही अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और इस को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है।
