मुंगेर में अवैध मिनी गण फैक्टरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, इतने हथियार मिले, DSP ने किया यह बड़ा खुलासा

Share With Friends or Family

मुंगेर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, बड़ी संख्या में निर्मित और अर्ध निर्मित हथियार व हथियार बनाने के उपकरण बरामद। दियारा के आड़ में चलाए जा रहा था अवैध हथियारों का कारखाना। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की दी जानकारी।

दरअसल मुंगेर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गंगा पार भेलवा दियारा में बुधवार की देर शाम एसटीएफ और मुंगेर पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान चार मिनी गन फैक्ट्रियों का उद्भेदन करते हुए भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया है। मौके से पुलिस ने एक हथियार निर्माता मिर्जापुर वरदह निवासी मो. फैयाज को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन निर्मित पिस्टल, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, चार बेस मशीन, ड्रिल मशीन, हैंड बेस मशीन, एक मैगजीन समेत हथियार बनाने का भारी मात्रा में उपकरण बरामद किया है। वहीं अन्य हथियार कारोबारी दियारा का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

वही इस मामले की जानकारी देते हुए सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिंद टोली भेलवा दियारा में अवैध मिनी गन फैक्टरी चलाकर बड़े पैमाने पर हथियार तैयार किए जा रहे हैं। इसकी गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसटीएफ और मुफस्सिल थाना पुलिस शामिल थी। टीम नाव से गंगा पार कर दियारा क्षेत्र पहुंची और घेराबंदी करते हुए छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई के कारण कई लोग भागने में सफल रहे। हालांकि मो. फैयाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Share With Friends or Family

Leave a Comment