मुंगेर के तारापुर में शादी के 9 दिन बाद दुल्हन गहने-नगदी लेकर फरार, पड़ोसी युवक पर लगा आरोप, थाना में मामला दर्ज।

Share With Friends or Family

मुंगेर में शादी के 9 दिन बाद ही दुल्हन ससुराल से हुई फरार, साथ ले गई गहने और नगद रुपए, मायके वालों ने पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप, पति कर रहा पत्नी की तलाश, पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी।

1 दिसम्बर को हुई थी शादी 2 दिसंबर को विदाई

दरअसल मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 9 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने ससुराल से फरार हो गई। मामला सामने आने के बाद आसपास के इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि युवती अपने साथ गहने-जेवर और घर में रखी नगदी भी लेकर चली गई है। इस संबंध में मायके पक्ष की ओर से तारापुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, युवती की मां सोनी देवी ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी बेटी स्नेहा की शादी 1 दिसंबर को तारापुर थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी जितेंद्र झा के साथ हुई थी। शादी के अगले ही दिन 2 दिसंबर को स्नेहा की विदाई हुई और वह अपने ससुराल साढ़ी गांव पहुंची। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था, लेकिन 10 दिसंबर की शाम स्नेहा अचानक घर से लापता हो गई।

गहने और नगदी साथ ले जाने का आरोप

ससुराल पक्ष की अंजना देवी ने इस घटना की जानकारी फोन पर मायके वालों को दी। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन स्नेहा का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। खोजबीन के दौरान यह भी सामने आया कि स्नेहा अपने साथ गहने-जेवर और घर में रखी नगदी भी ले गई है। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि धनबाद निवासी कुंदन यादव, जो पहले पड़ोस में रहता था और घर में आना-जाना था, वही स्नेहा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। सोनी देवी ने बताया कि स्नेहा की पढ़ाई-लिखाई नानी के घर धनबाद में हुई थी और शादी से करीब सात महीने पहले ही वह मायके लौटी थी। उन्होंने कहा कि शादी स्नेहा की सहमति से हुई थी और किसी प्रेम संबंध की जानकारी उन्हें नहीं थी।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में NH- 80 पर रील बनाने के दौरान बड़ा हादसा, दो छात्रों की दर्दनाक मौत, एक घायल

पति कर रहा है पत्नी की तलाश

वहीं ससुराल पक्ष की अंजना देवी ने भी किसी तरह के प्रेम प्रसंग से इनकार किया है। उनका कहना है कि स्नेहा के अचानक गायब होने से पूरा परिवार सदमे और तनाव में है। इधर, पति जितेंद्र झा अपनी पत्नी की तलाश में लगातार प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment