मुंगेर में अंतरधार्मिक विवाह पर विवाद, मां-बाप की गुहार-बेटी बनी लव जिहाद की शिकार, वीडियो में युवती बोली-मुझे हुआ प्यार

Share With Friends or Family

मुंगेर से एक संवेदनशील मामला सामने आया है, जहाँ हिंदू युवती मनसा ने मुस्लिम युवक नियाजुल हक के साथ शादी करने का दावा किया है। युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा है कि उसने यह शादी अपनी मर्जी से की है और किसी तरह की जबरदस्ती नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर, युवती के पिता ने इस पूरे मामले को अपहरण और बहला-फुसलाकर भगाने से जोड़ते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मां ने कहा कि यह लव जिहाद का है मामला ।

युवती का दावा- अपनी मर्जी से की शादी

यह मामला मुंगेर के सफियाबाद थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में युवती मनसा खुद सामने आकर कह रही है कि उसने 30 दिसंबर को दिल्ली के तीस हजारी स्थित आर्य समाज वैदिक संस्कार ट्रस्ट में नियाजुल हक से गवाहों की मौजूदगी में शादी की है। वीडियो में युवती साफ शब्दों में कहती है कि उसे कोई जबरदस्ती नहीं लाया गया है और वह खुद अपनी मर्जी से नियाजुल के साथ घर से गई थी। साथ ही उसने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उसे और उसके पति के परिवार को परेशान न किया जाए।

परिजनों का गंभीर आरोप- पिता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

वहीं इस मामले में युवती के पिता ने सफियासराय थाना में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पिता का आरोप है कि 29 दिसंबर की सुबह उनकी बेटी रोजाना की तरह प्रैक्टिकल क्लास के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद उन्हें जानकारी मिली कि गांव के पठानटोली निवासी नियाजुल हक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पिता का यह भी आरोप है कि जब उन्होंने नियाजुल के परिजनों से संपर्क किया तो पहले दो दिन का समय मांगा गया और बाद में गाली-गलौज कर भगा दिया गया। पिता की शिकायत पर मोहम्मद नियाजुल हक,सहित 8 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में डाक पार्सल वाहन से की जा रही थी अवैध शराब तस्करी, मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो गिरफ्तार

मां ने लगाए आरोप- किया प्रशासन से अपील

इधर युवती की मां ने रेनू देवी आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का माइंड वॉश कर उसे भगाया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद से अपील करते हुए कहा है कि वे हिंदू धर्म को मानने वाले लोग हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर उनकी बेटी सुरक्षित चाहिए।

फिलहाल यह मामला पुलिस जांच में है। एक तरफ युवती बालिग होने और अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही है, तो वहीं परिजन अपहरण और साजिश का आरोप लगा रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में क्या वास्तविक घटना सामने आता हैं।

Share With Friends or Family

Leave a Comment