अपने एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिंह। कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत। भाजपा कार्यालय में विजय सिन्हा ने मुंगेर भाजपा जिला अध्यक्ष का किया घोषणा। जो पूना एक बार मुंगेर के भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण पोद्दार को बनाया गया। जहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को माला पहनकर स्वागत किया।
रिपोर्ट :- रोहित कुमार
दरअसल अपने एक दिवसीय दौरा को लेकर मुंगेर पहुंचे बिहार सरकार के उप मुख्य मंत्री विजय कुमार सिन्हा। उनके साथ प्रदेश स्तर के कई कार्यकर्ता और मुंगेर विधायक भी मौजूद रहे। जहां मुंगेर पहुंचने के साथ ही सबसे पहले मुंगेर चंडिका स्थान पहुंचकर पूजा अर्चना किया। उसके बाद वे मकससपुर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे । जहां पहले से ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री को शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। मामला था जिलाध्यक्ष के मनोनयन सह संगठन पर्व के समापन का। जहां उन्होंने पहले तो मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया उसके बाद उनके द्वारा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा की गई। जिलाध्यक्ष के रूप में लगातार दूसरी बार प्रोफेसर अरुण पोद्दार मनोनीत हुए। जिसके बाद ही ढोल नगाड़ा फूल माला पहनाकर उसे सम्मानित किया गया।
वही अपने अभिभाषण में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता ही सब कुछ हैं। यहां बूथ स्तर के कार्यकर्ता में जिलाध्यक्ष से ले प्रधानमंत्री बन सकते है। आज कार्यकर्ताओं ने ही बीजेपी को शिखर तक पहुंचा दिया है। और यही कारण है कि केंद्र से लेकर राज्य तक में भाजपा की सरकार है । साथ ही कहा कि बिहार के विकास के बिना देश का विकास अधूरा है।
आज जिसने बिहार को अपमानित किया, बिहार के नाम को कलंकित किया। उससे मुक्ति दिलानी है। और एक बिहारी सब पर भारी के सपना को साकार करना है। वही अंत में उन्होंने कहा कि अब जात की नहीं बल्कि जमात की राजनीतिक होनी है।