मुंगेर श्रीकृष्ण सेतु पुल पर बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराया। बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल। घायल दोनों युवक को मुंगेर सदर अस्पताल में इलाज के लिए कराया गया भर्ती। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिकी की उपचार कर एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर किया रेफर।
दरअसल मुंगेर के मुफस्सिल थानान्तर्गत श्रीकृष्ण सेतु पुल के एनएच 333बी पर गुरूवार की शाम बाइक दुर्घटना में 02 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही घायलों में बेगूसराय के छोटी बलिया निवासी 63 वर्षीय श्रवण चौधरी तथा दीपक यादव शामिल है।
वही गंभीर रूप से घायल दीपक यादव को तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि श्रवण चौधरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक मुंगेर से बेगूसराय जा रहे थे। इसी दरम्यान मुंगेर गंगा पुल के सड़क किनारे लगे साइडवाल से टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिसे वहां मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। और एक युवक का इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में ही किया जा रहा है। वही घटना के बाद दोनों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।