मां के आशिक की हत्या मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर से किया गिरफ्तार

Share With Friends or Family

मां के आशिक की हत्या मामले में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर से किया गिरफ्तार।आरोपी की मां ने अपने दोनों बेटों पर गला दबाकर हत्या करने का लगाया था आरोप। छत्तीसगढ़ पुलिस ने न्यायालय से रिमांड लेकर दोनों आरोपियों को छत्तीसगढ़ लेकर हुई रवाना।

Picsart 23 03 01 17 24 11 210

दरअसल मामला है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने आज मुंगेर पहुंचकर हत्या मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दोनों आरोपियों पर छत्तीसगढ़ के जिला चापा के जहांगीर गांव में 11 दिसंबर 2019 को गला बदाकर हत्या हुई थी।मृतक की पहचान धरमबीर सिंह जो मुंगेर के बरियारपुर थाना क्षेत्र के विजयनगर में हुई।वहीं इस मामले के शोभा देवी नाम की महिला जो मृतक धर्मवीर सिंह के साथ अवैध संबंध बनाकर रहती थी उसने छत्तीसगढ़ पुलिस को बताया कि धर्मवीर सिंह के साथ मेरा प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी दौरान मेरे दोनों पुत्रों को मेरे प्रेम प्रसंग का के बारे में पता चल गया और मेरे दोनों बेटों ने ही मेरे प्रेमी धर्मवीर सिंह की गला दबाकर हत्या कर फरार हो गया।

वहीं पुलिस ने शोभा देवी के बयान पर उनके दोनों पुत्र छोटू सिंह और संदीप सिंह पर कांड दर्ज अनुसंधान कर रही थी।इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने मुंगेर पुलिस से संपर्क कर फरार दोनों आरोपियों की जानकारी दी जिसके बाद कई बार छत्तीसगढ पुलिस मुंगेर आई लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।लेकिन इस बार पुलिस ने दोनों आरोपी छोटू सिंह और संदीप सिंह को गिरफ्तार करने में कामयाब रही।वहीं गिरफ्तार आरोपियों को मुंगेर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड लेकर छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गई।

Share With Friends or Family

Leave a Comment