बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी औद्योगिक पार्क के लिए चयनित भूमि के निरीक्षण के लिए पहुंचे मुंगेर बोले

Share With Friends or Family

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी औद्योगिक पार्क के लिए चयनित भूमि के निरीक्षण के लिए मुंगेर जिला के संग्रामपुर प्रखंड स्थित कटियारी पहुंचे,5 फरबरी को प्रगति यात्रा के दौरान मुंगेर मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस इलाके मे औद्योगिक पार्क के निर्माण कि घोषणा की थी।

दरअसल मुंगेर जिला में संग्रामपुर प्रखंड स्थित कटियारी पंचायत में क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने के लिए औद्योगिक पार्क के लिए चयनित भूमि के निरीक्षण के लिए सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर पतघाघर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरा। वहां उपमुख्यमंत्री के स्वागत के लिए NDA के कार्यकर्ता के साथ-साथ स्थानीय विधायक राजीव कुमार सिंह सहित अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।

वहां मौजूद लोगों के द्वारा उपमुख्यमंत्री को बुके इत्यादि देकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला औद्योगिक पार्क के लिए चयनित भूमि के निरीक्षण के लिए निकल पड़ा। औद्योगिक पार्क के चयनित भूमि के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी से जमीन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली एवं उनके द्वारा पदाधिकारी को क्षेत्र में और जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया ताकि और भी विकास के कार्य इस क्षेत्र में हो सके।

निरीक्षण के उपरांत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दिया गया औद्योगिक पार्क का निर्माण एक बहुत बड़ी सौगात साबित होगी। इससे जहां इस क्षेत्र में उद्योग विकसित होंगे वहीं उद्योग विकसित होने के बाद क्षेत्र के लोगों के लिए रोजगार भी उपलब्ध होंगे।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर विश्वविद्यालय के भवन निर्माण को लेकर नोवागढ़ी में जोरदार प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि इसी क्षेत्र से होकर हल्दिया और रक्सौल फोरलेन के निर्माण के लिए रेखांकित किया गया है साथ ही साथ सुल्तानगंज देवघर राजकीय राजमार्ग को भी फोरलेन किया जाएगा कथा सुल्तानगंज से बेलहर तक राज्य सरकार अपने खर्चे से इस सड़क का निर्माण करवाएगी। उप मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share With Friends or Family

Leave a Comment