मुंगेर के जमालपुर पहुंचे ईस्टन रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर, स्टेशन, कारखाना सहित कई जगहों का किया निरीक्षण, बोले तीसरी लाइन, कारखान का विकाश, ट्रेन की संख्या सहित बढ़ेगी यात्री सुविधा

Share With Friends or Family

ईस्टर्न रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर अपने अधिकारियों के साथ दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे जमालपुर। जहां वे जमालपुर कारखाना के विकास सहित , यात्री सुविधा और ट्रेनों की संख्या बढ़ाने को लेकर कई जगहों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ने कहा जमालपुर भागलपुर में स्थापित होगा कोचिंग डिपो , तो रेल लाइनों को तिहरी करण और चतुर्थ करण करने पर बात हो रही है। साथ ही जमालपुर रेल कारखाना में 140 करोड़ के कई योजनाओं का टेंडर हुआ था। अब ईस्टर्न रेलवे के सारे बोगियों का पीओएच यहां होगा।

जमालपुर में ईस्टर्न रेलवे GM का दो दिवसीय दौरा

दरअसल अपने दो दिवसीय दौरे को लेकर ईस्टर्न रेलवे की जीएम मिलिंद देउस्कर विशेष ट्रेन से अपने अधिकारियों के साथ जमालपुर स्टेशन पहुंचे। जहां वे दो दिनों तक जमालपुर रेल कारखान के विकास के लिय किए जा रहे कार्यों सहित , डीजल शेड , यार्ड , रेल स्टेशन पर यात्री सुविधा , सहित जमालपुर रेल कॉलोनी का स्थलीय निरीक्षण करेंगे, उसके साथ , डीआरएम, डीसीएम, सुरक्षा आयुक्त सहित कई अधिकारी मौजूद है , साथ ही उनके सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में आरपीएफ की भी तैनाती की गई है।

जमालपुर स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान कई मुद्दों पर अधिकारियों को कई निर्देश दिए। तो कई सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर उनके मुद्दों को भी सुना। वही मीडिया को दिया अपने बयान में उन्होंने कहा कि जमालपुर का भविष्य काफी उज्ज्वल है।

जमालपुर- भागलपुर के बीच बनेगा नया कोचिंग डिपो

जमालपुर रेल कारखाना के विकास और वर्क लोड बढ़ाने के कई उपाय किए जा रहे है । रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के द्वारा यहां 140 करोड़ का योजना का आधारशिला रखा गया था जिसका अब टेंडर हो गया है। कुछ ही दिनों में अब कार्य भी शुरू हो जाएगा , साथ ही बताया कि जमालपुर रेल कारखाना एक महत्वपूर्ण और पुराना कारखाना है यहां poh हो रहा है , जमालपुर जैक बनाता है। 140 ठन का क्रेन बनाना है , अब ईस्टर्न रेलवे का सारा वैगन का कार्य जमालपुर में ही होना है। और ECR का कई वैगन poh के लिय यहां आता ही है। रेलवे वैक्सेंसी भी निकाल रही है , जल्दी ही कारखानों के लिय भी वैक्सेंसी निकलेगी। उन्होंने कहा कि रेलवे जमालपुर में काफी अधिक खर्चा कर रही है।

इसे भी पढ़ें :  बिहार में एक पेड़ से अचानक झरने की तरह निकलने लगा पानी, देखकर सब हैरान जानिए रहस्यम कहानी

जमालपुर रेल कारखाना में 144 करोड़ की परियोजना

साथ ही एक बड़ा घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि जमालपुर भागलपुर के बीच एक कोचिंग डिपो बनाया जाएगा। उसके बाद कई नए ट्रेनों को यहां से खोला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि जमालपुर भागलपुर रेलवे के तिहरी करण के लिय कार्य चल रहा है। तो वही बड़हड़वा से लेकर भागलपुर तक फोर्थ लाइन के लिय DPR भेज दिया गया है। लाइन बढ़ेगी तो ट्रेनों की संख्या में भी इजाफा होगा ।

बाइट – ईस्टर्न रेलवे के जीएम मिलिंद देउस्कर

वहीं जीएम को अपने मांगों का ज्ञापन देने के बाद रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के लोगों ने बताया कि उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी जीएम को अपने मांगों और जमालपुर रेल कारखाना को निर्माण कारखाना बनाने की मांग की है । साथ ही दो नए मांगे भी रखे हैं। जिसमें जमालपुर को पूर्व मध्य रेलवे में शामिल किया जाए और रेल कर्मियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाय ।

साथ ही बताया कि जीएम ने कहा कि वे रेल कारखान को वैगन के कार्यभार सौंपेगे और यहां कोचिंग डिपो बनाएगें। जिससे थोड़ी उम्मीद जागी है कि आने वाले समय में जमालपुर का सर्वांगीण विकास होगा।

Share With Friends or Family

Leave a Comment