मुंगेर धारदार हथियार से वार कर किसान की हत्या, हत्या से इलाके में फैली सनसनी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के गौरैया गांव में आज गुरुवार की सुबह एक किसान की अज्ञात लोगों के द्वारा हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी आसपास के इलाक़ों से आग की तरह फैल गयी। किसान के पेट में घातक हथियार से वार कर हत्या की गई है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर परिजन पहुंचकर घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक किसान के शव को कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मृतक किसान की पहचान लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के गौरैया गांव निवासी मारवाड़ी कोड़ा का 45 वर्षीय पुत्र पियाड़ी कोड़ा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि किसान पियाड़ी कोड़ा रोजाना की तरह कल बुधवार की देर शाम लगभग 10:00 बजे अपने घर में खाना खाकर घर से लगभग 2 किलोमीटर दूर पहाड़ी किनारे अपने बथान पर सोने गया था। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उसकी हत्या हो गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक किसान अपने खेत की रखवाली के लिए रोजाना अपने बथान पर ही सोता था। आज गुरुवार की सुबह गांव के अन्य किसानों द्वारा जब उसे सुबह जगाने के लिए गया तो देखा कि मृतक किसान पियाड़ी कोड़ा अपने बेड पर मछरदानी के अंदर पड़ा हुआ है ओर उसका बेड खून से लतपत था।
बताया जाता है कि अपराधियों द्वारा बेरहमी से उंसके पेट मे धारदार हथियार से वार किया गया जिस कारण मृतक किसान के पेट मे गहरा जख्म हो गया था। इस दौरान किसान के पेट से नली भी बाहर आ गया था। पुलिस के द्वारा शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक को दो बेटे हैं जो कि वह गोआ में मजदूरी करता है। वहीं इस घटना के बाद मृतक की पत्नी फूलो देवी, पुत्री गीता कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस संवंध में लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि हत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।