मुंगेर में रंगदारी नहीं देने पर गोलीबारी, एक आरोपी गिरफ्तार, पुलिस दो की तलाश में, DSP क्या कुछ जानिए

Share With Friends or Family

मुंगेर में रंगदारी नहीं देने पर हत्या के नियत से गोली चलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। अन्य दो आरोपी की गिरफ्तारी के लिय पुलिस कर रही छापेमारी। मौके से खोखा और पिलेट बरामद। गिरफ्तार अपराधी का है कई अपराधिक इतिहास। सदर डीएसपी अभिषेक आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की दी जानकारी।

दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव में बीती शाम चाय दुकानदार अजय मंडल के दुकान में तीन युवक चाय पीने आए , चाय पीने के बाद वे बिना पैसा दिए वापस जाने लगे। जिसके बाद दुकानदार के द्वारा जब पैसा मांगा गया तो उन लोगों ने पैसा नहीं देते हुए दुकानदार के साथ मारपीट किए जाने लगा और जब बात आगे बढ़ी तो बदमाश के द्वारा जाने मारने की नियत से उसमें से एक बदमाश ने दुकानदार पर गोली चला दी। जिससे दुकानदार अजय मंडल बाल बाल बच गए और गोली दुकान में लगे फ्रिज में जा लगी। गोली चलालें के बाद बदमाश युवकों ने दुकानदार को धमकाते हुए कहा कि प्रत्येक माह वह 10 हजार रुपया रंगदारी दे। नहीं तो अंजाम बुरा होगा । जिसके बाद दुकानदार के द्वारा तुरंत बरियारपुर थाना को फोन कर इस बात की जानकारी दी गई।

गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास

वही जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर एक बदमाश प्रफुल्ल को पकड़ने में कामयाबी हासिल की। वही इस मामले में सदर डीएसपी अभिषेक आनंद बताया पकड़ाए हुए अपराधी प्रफुल्ल के खिलाफ पहले से कई छिनतई , लूट , रंगदारी और जानलेवा हमला सहित रेल में लूट की 7 घटना विभिन्न थानों में दर्ज है । साथ ही उसने अपने अन्य दो सहयोगियों का नाम भी बताया। वह भी काफी ही दुर्दात अपराधी है। और मौके से पुलिस के द्वारा वहां से खोखा और पिलेट बरामद किया गया है । अन्य दोनों की गिरफ्तारी के लिय पुलिस छापेमारी की कर रही है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment