मुंगेर में डाक पार्सल वाहन से की जा रही थी अवैध शराब की तस्करी। वाहन में रखी ऑफिशियल फाइलों के अंदर विशेष खांचा बनाकर शराब की खेप छुपाकर की जा रही थी सप्लाई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रोकर जब तलाशी ली तो पुलिस वाले भी यह देखकर हैरान रह गए की किस तरह डाक पार्सल में ऑफिसियल फाइलों के अदंर खांचा बनाकर शराब की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने मौके से दो लोगों को किया गिरफ्तार।
दरअसल शराब बंदी वाले बिहार में तस्कर अवैध शराब तस्करी के लिए अलग अलग हथकंडे अपनाह रही है। हालांकि शराब माफियाओं पर बिहार पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन शराब माफिया शराब तस्करी के लिए रोज नए नए तरीके ढूंढ लेते है। ताजा मामला में जब मुंगेर जिले के हेमजापुर थाना पुलिस के द्वारा थाना के सामने ही वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। की तभी एक प्राइवेट डाक पार्सल वाहन को रोककर जब उस वाहन की भी तलाशी ली गई तो वाहन के कंटेनर में पार्सल का समान पड़ा था। पर जब वाहन के ऊपर बएने टूल बॉक्स की जांच की गई तो उसमें पांच झोला जो कि ऑफिशियल फाइल से भरा पड़ा था। जब पुलिस उसे निकाली तो वह देखकर पुलिस भी दंग रह गई। देखा कि सभी फाइल में कई खांचा बना हुआ था और सभी खांचा में विदेशी शराब का 180 एमएल का टेट्रा रखा हुआ था। जब पुलिस ने सभी टेट्रा पैक की गिनती की तो वह विभिन्न ब्रांडों के 524 पीस था।
दो तस्कर गिरफ्तार, कई बार कर चुके थे सप्लाई
पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़ाए अभियुक्त मुंगेर के हजरतगंज बाड़ा निवासी मो इरफान और पटना के बख्तियारपुर निवासी संतोष कुमार शामिल है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहा था । और कई बार डाक पार्सल वाहन के आड़ में वे शराब की सप्लाई कर चुका है। साथ ही बताया कि डाक पार्सल पटना से डाक लेकर भागलपुर जाता और बीच में मो इरफान शराब की खेप लेकर मुंगेर में उतर जाता। पुलिस दोनो को गिरफ्तार कर और वाहन और वाहन में मौजूद सारे पार्सल को जप्त कर लिया है। और आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।
