मुंगेर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने हवेली खड़गपुर झील में नौका विहार का शुभारंभ किया, खुद बोटिंग कर पर्यटन को बढ़ावा दिया

Share With Friends or Family

बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने हवेली खड़गपुर झील में किया नौका विहार का शुभारंभ। और खड़गपुर झील में खुद किया बोटिंग, पर्यटन हब बनाने का किया ऐलान।

खड़गपुर झील में नौका विहार का ऐतिहासिक शुभारंभ

मुंगेर में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को हवेली खड़गपुर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने खड़गपुर झील में नौका विहार योजना का भव्य शुभारंभ किया। कार्यक्रम के तहत उपमुख्यमंत्री ने स्वयं मोटरबोट पर सवार होकर झील का भ्रमण किया और इस परियोजना को पर्यटन के लिहाज से ऐतिहासिक बताया। उद्घाटन अवसर पर कुल 10 आधुनिक मोटरबोट को झील में उतारा गया, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को रोमांचक अनुभव मिल सकेगा। खड़गपुर झील में नौका विहार सेवा की शुरुआत करते हुए हेलीकॉप्टर से पूरे क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। साथ ही खड़गपुर झील के आसपास पर्यटक को बढ़ावा देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की।

पर्यटन हब बनाने की घोषणा

वही उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खड़गपुर झील और भीमबांध क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें विकसित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि यह क्षेत्र बिहार के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल हो। सम्राट चौधरी ने बताया कि झील के सौंदर्यीकरण, सुरक्षा व्यवस्था, पर्यटकों की सुविधा और रोजगार सृजन को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं। आने वाले समय में यहां कैफेटेरिया, वॉकिंग ट्रैक, लाइटिंग सिस्टम और वाटर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को आर्थिक विकास का मजबूत आधार मानते हुए लगातार निवेश कर रही है।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में मैट्रिक छात्रों के लिए डिजिटल क्लास शुरू, 139 स्कूल स्मार्ट क्लास से जुड़े, फेसबुक पर भी होगा लाइव प्रसारण, DM निखिल धनराज ने किया उद्घाटन

खड़गपुर झील और भीमबांध क्षेत्र को एक समग्र पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे बिहार की पहचान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूत होगी।

Share With Friends or Family

Leave a Comment