मुंगर में बिहार दिवस पर इंडियन आईडल फेम रूपम रम्या और गायक ऋतुराज तिवारी ने अपने सुरों से जीता लोगों का दिल

Share With Friends or Family

मुंगेर में चार दिवसीय अंग महोत्सव सह बिहार दिवस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को पोलो मैदान में भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन आयुक्त,डीआईजी,डीएम,एसपी मेयर संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मेरे रस्के करम तेरी पहली नजर ….. गाने के साथ ही अंग महोत्सव को नई परवान देने वाली इंडियन आईडल फेम रूपम राम्या ने अपने सुरों की महफिल सजायी।

Picsart 23 03 23 09 15 02 471

दरअसल बिहार दिवस सह अंग महोत्सव के मौके पर मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मौजूद शहरवासियों को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि मुंगेर दानवीर कर्ण तथा महर्षि मुदग्ल की पावन भूमि रही है। इसकी अपनी समृद्ध विरासत तथा गौरवशाली इतिहास रहा है। इस बार राज्य सरकार ने “युवा शक्ति बिहार की प्रगति” को बिहार दिवस का थीम निर्धारित किया है। इस प्रकार युवाओं को तकनीकि तौर पर सबल बनाना राज्य सरकार का उद्​देश्य है। ऐसे में युवाओं को उनके लिए संचालित योजनाओं खासकर आर्थिक हल युवाओं को बल कार्यक्रम के तहत संचालित योजनाओं का पूरा लाभ लेना चाहिए। उन्हाेंने शायराना अंदाज में कहा कि अविभूत हो गया मैं इतना इस प्रांगण की भव्यता से, की मंच पर मैं माईक के सामने खड़ा पर बोलने को शब्द नहीं।

Picsart 23 03 23 09 15 36 238

जिसके बाद मेरे रस्के करम तेरी पहली नजर ….. गाने के साथ ही अंग महोत्सव को नई परवान देने वाली इंडियन आईडल फेम रूपम राम्या और गायक रितु राज तिवारी अपने सुरों की महफिल सजायी। उनके स्टेज पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा माहौल सूरों की महफिल के आगोश में समा गया। लोग सुधबुध खोकर राम्या की एक से बढ़कर एक गीतों पर मंत्रमुग्ध थे। मालूम हाे की रूपम राम्या हमारे बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली है और इनके लाखों फाॅलोअर्स हैं। रितु राज तिवारी ने भी एक से बढ़कर एक गानों की प्रस्तुति देकर मुंगेर वासियों का दिल जीता। दर्शकों के अनुरोध पर उनके पसंदीदा गाना गा कर दर्शकों का दिल जीत लिया।

Share With Friends or Family

Leave a Comment