एक और सरकार विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला में कांवरियों को बेहतर सुविधा प्रदान कर रही है तो दूसरी तरफ कई सामाजिक संगठन और संस्था भी जगह जगह शिविर लगा बाबा के भक्ति की निःशुल्क सेवा प्रदान करवा रही है। जिसमे मुंगेर कच्ची कांबरिया पथ पर बोल बम सेवा समिति जमशेदपुर के द्वारा लगाए गए निशुल्क सेवा शिविर में कांवरियों को कई तरह की निशुल्क सेवा दे रही है। जिसमे कांवरियों के लिए लिए गर्म जल, नींबू पानी, शरबत, फल, मिठाई मालिश के साथ-साथ कांबरिया के लिए भोजन की सुविधा उपलब्ध है।
रिपोर्ट – रोहित कुमार
दरअसल मुंगेर कच्ची कांवरिया पथ पर गोगाचाक के समीप बोल बम सेवा समिति जमशेदपुर के द्वारा लगाए गए निशुल्क सेवा शिविर में कांवरियों को कई तरह की निशुल्क सेवा दे रही है। जिसमे कांवरियों के लिए लिए गर्म जल, नींबू पानी, शरबत, फल, मिठाई मालिश के साथ-साथ कांबरिया के लिए भोजन की सुविधा उपलब्ध है। 7 जुलाई से लगातार सेवा दल द्वारा कांवरियों को निःशुल्क यह सुविधा दी जा रही है। साथ ही साथ यहां कांवरियों के लिए जलपान और विश्राम की व्यवस्था है। और मनोरंजन के लिए भजन कीर्तन की भी व्यवस्था की गई है।
वही शिविर के सदस्य राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 7 वर्षो से लगातार हम लोग कांवरियों की सेवा करते आ रहा है। पहले वाहन से कांबरिया पथ पर लगाकर कांबरिया का सेवा करते थे। लेकिन अब दो साल से किराए पर जमीन लेकर उसमें टेंडर बनाकर पूरे उत्साह से शिविर के सभी सदस्य दिन-रात सेवा शिविर में अपनी सेवा दे रहे हैं। वह बताते हैं की पहले हम लोग सुल्तानगंज से जल भरकर जब देवघर जाते थे तो कच्ची कांबरिया पथ पर शुद्ध भोजन और अच्छी व्यवस्था नहीं मिल पाती थी।
इसको लेकर काफी परेशानी भी होती थी। उसी को देखते हुए हम लोगों ने निशुल्क सेवा शिविर लगाने का फैसला किया। और 7 सालों से हम लोग कांबरिया का सेवा कर रहे हैं। इस सेवा शिविर में कांबरियों के लिए निशुल्क चाय, शरबत, भोजन, गर्म पानी, शुद्ध पेयजल, मालिश आदि की भी सुविधा निशुल्क दी जा रही है। अभी लगभग हजारों कांवरिया हर रोज यह आकर सेवा ले रहे है। अभी यह सेवा शिविर 1 हफ्तों के लिए लगाया गया है। जिसमें कांबरियाओ को हर तरह के सुविधा निशुल्क दी जा रही।