मुंगेर में भीम संवाद कार्यक्रम के तहत पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी और जयंत राज, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Share With Friends or Family

मुंगेर में भीम संवाद कार्यक्रम के तहत तारापुर पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी और जयंत राज। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की उपेक्षित एवं कमजोर वर्ग का हितैषी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। उन्होंने कहा देश में सबसे तेजी से विकास करने के मामले में बिहार सबसे ऊपर।

IMG 20230401 131235

दरअसल जदयू के द्वारा राज्यव्यापी भीम संवाद कार्यक्रम शनिवार को मुंगेर के तारापुर में आयोजित किया गया। भीम संवाद के माध्यम से उपेक्षित एवं कमजोर तबके के लोगों को समझाने का प्रयास किया गया कि बिहार में उनका हितैषी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उनके ही नेतृत्व में ईमानदारी पूर्वक उन्हें संविधान में प्रदत्त अधिकारों से लैस किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरकार के भवन निर्माण विभाग मंत्री अशोक चौधरी विशिष्ट अतिथि लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज, राजगीर के विधायक कौशल किशोर तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह थे।

अपने संबोधन में अशोक चौधरी ने कहा कि 2005 में जनता के आशीर्वाद से नीतीश कुमार ने राज्य की बागडोर संभाली थी। 17 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश की मूलभूत संरचनाओं को बदलने का काम किया है। कभी पिछड़ा बिहार कहा जाता था उसको इस देश में सबसे तेज गति से विकास करने वाला बिहार बनाया। यह बिहार 32 हजार करोड़ था, जब नितिश कुमार ने सत्ता संभाली थी  आज बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, वित्त मंत्री द्वारा सदन में 2.62 करोड़ का बजट पेश किया गया है । समाज के उपेक्षित वर्ग को बाबा साहब अंबेडकर ने संविधान में आरक्षण की व्यवस्था दी। उनको समाज में समान अधिकार के साथ जीने का अधिकार है।

इसे भी पढ़ें :  नागरिक अभिनंदन को लेकर मुंगेर पहुंचे पूर्व सांसद आनंद मोहन, पोलो मैदान में लोगों ने किया जोरदार स्वागत, भाजपा पर जमकर बरसे

आजादी के 60 साल बीत जाने के बाद भी अनुसूचित जनजाति अनुसूचित जाति,महिलाओं को पिछली सरकारें अधिकार दिलाने में सक्षम नहीं हो पाई।  2006 के पंचायत चुनाव में आरक्षण के द्वारा उपेक्षित वर्ग को पंचायत प्रतिनिधि बनने का अवसर प्रदान किया गया। बिहार प्रदेश में पहला राज्य बना जहां एकल पद पर ही आरक्षण की व्यवस्था दी गई। अति पिछड़ा और महिलाओं की बड़ी आबादी को समाज की मुख्यधारा में जिम्मेदारी के पद पर बैठाया गया। मौके पर तारापुर के विधायक राजीव कुमार सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।

Share With Friends or Family

Leave a Comment