मुंगेर डीएम नवीन कुमार ने अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के छात्रों को साइकिल देकर किया सम्मानित। और कहां छात्राएं समाज और देश का भविष्य है उन्होंने छात्राओं को आगे पढ़ाई के लिए प्रेरित किया, साथ ही सभी को कौशल विकास के तहत मुक्त कंप्यूटर शिक्षा के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया।
रिपोर्ट – रोहित कुमार
दरअसल मुंगेर में शिक्षा ही एकमात्र ऐसा जरिया है जो छात्र-छात्राओं को सफल जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। एक शिक्षित छात्रा दो परिवारों को शिक्षित कर सकती है। इस लिए छात्र-छात्राएं शिक्षा को अपना अधिकार समझ हर हाल में शिक्षा प्राप्त करें। उक्त बातें जिलाधिकारी नवीन कुमार ने धरहरा प्रखंड के बंगलवा पंचायत की चार अनुसूचित जाति/जन जाति वर्ग की छात्राओं अनीषा कुमारी, पूजा कुमारी, सोनम कुमारी तथा चिंता कुमारी को दसवीं उत्तीर्ण होने के पश्चात आगे की शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कही। इस मौके पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने चारों छात्राओं को साइकिल देकर भी सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यही छात्राएं समाज और देश का भविष्य हैं। उन्होंने चारो छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। साथ ही सभी को कौशल विकास के तहत मुफ्त कम्प्यूटर शिक्षा के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया, जिसके आलोक में नामांकन कौशल विकास केन्द्र में करा दिया गया।
उन्होंने कहा कि आप सभी उच्च शिक्षा हासिल कर अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकती हैं। सभी छात्राएं साइकिल प्राप्त कर प्रसन्न एवं उत्साहित थीं। जिलाधिकारी ने कहा कि मन लगाकर कम्प्यूटर की शिक्षा प्राप्त करें और क्या सीखा है इसका उनसे पूछेंगे। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। आपके टोलों/पंचायतों में सभी बच्चे विद्यालय जा रहे हैं या नहीं यह सुनिश्चित करना आपका दायित्व है। हर पंचायत में माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में एक प्राथमिक विद्यालय संचालित है। क्षेत्र भ्रमण के क्रम में कई बार यह देखा गया है कि बच्चियां घर पर रहती हैं तथा माता पिता काम पर जाते हैं। यह आपकी जवाबदेही है कि सभी बच्चे पढ़े, स्कूल जाएं। साथ ही आप लोग नजर रखें कि विद्यालय में पठन-पाठन कार्य हो रहा है या नहीं। शिक्षा सभी को मिलना चाहिए। माननीय मुख्यमंत्री का सपना है कि सभी बच्चियां, महिलाएं पढ़ें, आगे बढ़ें, उन्हें कौशल विकास केन्द्र के माध्यम से कौशल का ज्ञान उपलब्ध कराएं। जिलाधिकारी नवीन कुमार सुचना केन्द्र के प्रसाल में विकास मित्रों की बैठक में उन्हें संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने विकास मित्रों को दलित व मलिन बस्तियों के बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यदि बच्चों को विद्यालय में नहीं पढ़ाया जा रहा है तो इसकी शिकायत स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी को दे। आगे उन्होंने कहा कि कोई भी दबंगता प्रदर्शित करता है तो संबंधित एसडीओ को सूचना दें, मुझे भी जनता दरबार में आकर जानकारी दें, सब व्यक्ति बराबर है। बैठक में मुख्य रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, आदि विषय पर चर्चा हुई और विकास मित्रों से इस संबंध में उनके टोलों/पंचायतों में अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।