मुंगेर के सरकारी शिक्षक अभिजीत सेनगुप्ता को मिलेगा विवेकानंद शिक्षा सम्मान, परिवार में खुशी का माहौल

Share With Friends or Family

मुंगेर के सरकारी शिक्षक डॉ अभिजीत सेनगुप्ता को मिलेगा विवेकानंद शिक्षा सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए पटना में बिहार के पूर्व डीजीपी के हाथों दिया जाएगा यह सम्मान, परिवार में खुशी का माहौल।

दरअसल मुंगेर जिले के बड़ी बाजार निवासी सरकारी शिक्षक डॉ अभिजीत सेन गुप्ता को राष्ट्रीय युवा दिवस के दिन 12 जनवरी को “विवेकानंद शिक्षा सम्मान” 2025 से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान सत्यम शिवम सुंदरम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य करने के लिए उन्हें दिया जा रहा है। जोकि बिहार के पूर्व डीजीपी अभियानंद के हाथों शिक्षक अभिजीत सेनगुप्ता को यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।

IMG 20250110 WA0024

विदित हो कि शिक्षक डॉ अभिजीत सेनगुप्ता पीएसडी होल्डर भी है। और वर्तमान में वह +2 उच्च विद्यालय मकससपुर में जीव विज्ञान के शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि मुंगेर जैसे छोटे शहर में लगातार 15 वर्षों तक वह मेडिकल की तैयारी नीट के छात्रों को कराकर सैकड़ों डॉक्टर को अपनी संस्था में निर्माण किया हैं। और आज उनके कई छात्र डॉक्टर के रूप में मुंगेर में भी पदस्थापित है। और इसके साथ साथ उनके द्वारा गरीब छात्रों को मुक्त में शिक्षा भी दी जाती है।

वही बता दें कि डॉ० अभिजीत सेनगुप्ता को वर्ष 2024 के लिए पद्मश्री से नॉमिनेट भी किया गया था और इसके पूर्व भारतीय गौरव पुरस्कार से भी उन्हें सम्मानित किया गया था। साथ ही इनकी पुस्तक एडवांस इन जूलॉजी आज भारत में काफी चर्चित है। वही चयन होने पर पत्नी देवजानी सेनगुप्ता और इकलौती बेटी श्रीजा सेनगुप्ता सहित परिवार और जिले वासियों में खुशी का माहौल है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment