मुंगेर में किसान की गोली मारकर हत्या, हत्या के बाद शव को गंगा किनारे दलदली मिट्टी में 3 फीट नीचे गाड़ा, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को किया बरामद

Share With Friends or Family

मुंगेर में किसान की गोली मारकर की हत्या। हत्या के बाद शव को गंगा किनारे दलदली मिट्टी में तीन फीट नीचे गाड़ दिया। सूचना पर पुलिस और परिजनों पहुच कर शव को निकाला बाहर। परिजनों का कहना जमीनी विवाद में हुई हत्या। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Picsart 22 12 15 17 28 42 598

रिपोर्ट – रोहित कुमार

दरअसल मुंगेर के मुफसिल थाना अंतर्गत जारफनगर सीता चरण दियारा निवासी 45 वर्षीय किसान निरंजन बिंद कि गोली मार कर हत्या अपराधियों ने कर दी। हत्या कर शव को गंगा किनारे दलदली मिट्टी में तीन फीट नीचे गाड़ दिया। सुबह परिजनों को निरंजन की हत्या की जानकारी मिली जिसके बाद परिजन खोज बिन में जब गंगा किनारे पहुंचे तो खून के धब्बे देख पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना पर नाव से गंगा पार कर पहुंची पुलिस खरपत घाट गंगा किनारे दलदली मिट्टी में दबे शव को काफी खोज बिन के बाद निकाला। मृतक को चार गोली लगी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले आई है। घटना के बाद जहां इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। वहीं परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

Picsart 22 12 15 17 22 30 703

मृतक के पुत्र दीपक कुमार ने बताया की बुधवार की शाम पांच बजे खरपत घाट पर मछली लेने बुलाया था जहां बगल के गांव रघुनाथपुर निवासी बानो यादव , फुद्दन यादव , अरविंद यादव सहित अन्य 10 से 12 लोग मौजूद थे।पिता से मछली लेकर वह वापस आ गया सुबह सूचना मिली कि उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है की बानो यादव ने ही अपने सहयोगियों की मदद से उसके पिता की हत्या कर दी है। हालांकि इस संबंध में अभी तक लिखित शिकायत अभी तक दर्ज नहीं कराई है। जानकारी के अनुसार जन्म डिग्री के कई बड़े किसान की सैकड़ों बीघा जमीन सीता चारण निवासी मृतक निरंजन बिंद या उसके परिवार के लोग आरोपियों को जोतने के लिए दिया था।

इसे भी पढ़ें :  कांवरिया पथ पर विशाल महादेव की प्रतिमा का कांवड़ लेकर चले देवघर, बना आकर्षण का केंद्र

उस जमीन पर बानो यादव सहित अन्य जबरन जोतने का प्रयास करते थे। इसी जमीन के विवाद में हत्या की बात सामने आ रही है। हालांकि इस बात की भी आधाकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही जानकारी के अनुसार मृतक जमीन के खरीद बिक्री के कारोबार से भी जुड़ा था। जिसको ले कई लोगों से दुश्मनी भी चल रही थी। इसके विरुद्ध मुफस्सिल थाना में मामला पहले से दर्ज है। मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। घटना की जांच के लिए fsl टीम को बुलाया गया है। घटना स्थल पर खोखे भी बरामद किए गए है।परिजनों के द्वारा आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी।

Share With Friends or Family

Leave a Comment