मुंगेर नगर निगम के 45 वार्ड सहित मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव परिणाम इस बार हैरान कर देने वाली निकले देखिए क्या हुआ

Share With Friends or Family

मुंगेर नगर निगम क्षेत्र के लिए मतगणना का कार्य समाप्त हुआ, जहां पति वार्ड पार्षद और पत्नी मेयर बनकर सरकार अब चलाएगी नगर निगम तो वही एक पति पत्नी ने गंवाई अपनी सत्ता, जनता ने दिखाया उसे घर का रास्ता तो वही कई नए चेहरों को भी जनता ने अपनाया उसे जीता अपना वार्ड पार्षद बनाया।

Picsart 22 12 30 18 20 02 623

रिपोर्ट – रोहित कुमार

दरअसल मुंगेर नगर निगम के 45 वार्ड सहित मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव परिणाम इस बार काफी हैरान कर देने वाले निकले। जहां पूर्व मेयर कुमकुम देवी ने पुनः मेयर पद पर अपना कब्जा जमा लिया तो वहीं निवर्तमान मेयर रूमा राज के जगह मेयर पद के लिए खड़े उसके पति सुबोध वर्मा ने अपनी पत्नी कि बलिदान को नही बचा पाए। और जनता ने उसे घर का रास्ता दिखा दिया। तो वहीं बाहुबली पिता और जिला परिषद अध्यक्षा साधना देवी की बेटी संध्या देवी को भी जनता ने सिरे से नकार दिया। साथ ही बात करे वर्तमान डिप्टी मेयर सुनील राय जो इस बार मेयर पद के लिए और उसकी पत्नी प्रियम्बदा वार्ड के लिए खड़ा हुई दोनो को इस बार हार का सामना करना पड़ा । तो वहीं 45 वार्डों में इस बार जनता के जहां कुछ प्रत्याशियों को चौथी बार और पांचवी बार जिताने का काम किया तो कई वार्डों में जनता ने नए युवा चहरे को अपना वार्ड पार्षद के रूप में चुनने का काम किया। इस सब में सबसे बड़ा और अहम जीत मेयर कुमकुम देवी और पहली बार वार्ड पार्षद बने उसके पति रवि कुमार कि रही।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर के कष्टहरणी घाट को इंतजार है किसी तारणहार का, क्या सीएम के आने से बदलेगी सूरत जानिए

Picsart 22 12 30 18 20 48 151

हम बताते चले की पूर्व में दो बार कुमकुम देवी मुंगेर नगर निगम के मेयर पद को सुशोभित कर चुकी है। और पुनः पांच साल के बाद जनता ने उसे अपना मेयर चुना साथ ही यह भी अचंभा रहा की कुमकुम देवी के पति ने भी अपनी पत्नी को जहां मेयर पद हासिल करवाने में जी जान लगा दिया तो कुमकुम देवी ने भी पहली बार अपने पति को वार्ड पार्षद के पद पे बिठा एक पत्नी का धर्म निभाया। इसके उलट के एक हार जो की चर्चा का विषय बन गया वो है जिसमे पति पत्नी दोनो हार गए वो है मेयर पद के लिए खड़े वर्तमान डिप्टी मेयर सुनील राय और वार्ड से खड़ी उसकी पत्नी प्रियम्बदा राय ने को जनता ने एक सिरे से नकार दिया। इस सब के बीच डिप्टी मेयर में मो खालिद हुसैन ने सभी 18 प्रत्याशियों को पीछे छोड़ते हुए जनता के आशीर्वाद से पद को प्राप्त कर लिया। कुमकुम देवी ने मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में बताया की यह उनकी नही जानता की जीत। जो पीछे का काम छूट गए थे वह अब पूरा करेंगे। साथ ही साथ मुंगेर की जनता को धन्यवाद दिया है।

मुंगेर नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद जीते देखिए पूरी लिस्ट नीचे

वार्ड संख्या 1- अंशु वाला
वार्ड संख्या 2- मीना देवी
वार्ड संख्या 3- हीरो यादव तीसरी बार
वार्ड संख्या 4- शंकर रजक
वार्ड संख्या 5- उर्मिला देवी
वार्ड संख्या 6- संगीता देवी निर्विरोध
वार्ड संख्या 7- तनवीर आलम
वार्ड संख्या 8- बाबुल गुप्ता
वार्ड संख्या 9- नीलू सिंह पांचवी बार
वार्ड संख्या 10- राजेश ठाकुर चौथी बार
वार्ड संख्या 11- राहुल कुमार गुप्ता पहली बार
वार्ड संख्या 12- रफत फात्मा पहली बार
वार्ड संख्या 13- राजेश कुमार रजक
वार्ड संख्या 14- संजय सिंह
वार्ड संख्या 15- ज्योति पोद्दार पहली बार
वार्ड संख्या 16- बेबी देवी निर्विरोध
वार्ड संख्या 17- स्वेता रानी
वार्ड संख्या 18- प्रूसन कुमार
वार्ड संख्या 19- पूनम देवी
वार्ड संख्या 20- मन्नत आलम
वार्ड संख्या 21- अबुल हसन पहली बार
वार्ड संख्या 22- पंकज तांती
वार्ड संख्या 23- नाशरीन बानो
वार्ड संख्या 24- अमोद कुमार
वार्ड संख्या 25- इशरत बेगम
वार्ड संख्या 26- सुजीत पोद्दार चौथी बार
वार्ड संख्या 27- अनिल सिंह
वार्ड संख्या 28- अंजली कुमारी
वार्ड संख्या 29- पंकज कुमार
वार्ड संख्या 30- राकेश नंदन प्रसाद
वार्ड संख्या 31- सरस्वती देवी
वार्ड संख्या 32- रवि कुमार
वार्ड संख्या 33- इशरत परवीन
वार्ड संख्या 34- विकास आनंद
वार्ड संख्या 35- पार्वती देवी
वार्ड संख्या 36- कामनी कुमारी
वार्ड संख्या 37- नूतन कुमारी
वार्ड संख्या 38- लखन कुमार पंडित
वार्ड संख्या 39- शबाना खातून
वार्ड संख्या 40- विकास कुमार पासवान
वार्ड संख्या 41- पूजा देवी
वार्ड संख्या 42- राजनंदनी देवी
वार्ड संख्या 43- किरण देवी
वार्ड संख्या 44- प्रतिमा देवी
वार्ड संख्या 45- अंजू भारती

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में बिहार राज्य परिवहन विभाग के ड्राइवर-कंडक्टर की अनिश्चितकालीन हड़ताल

शानदार जीत दर्ज की है वही मेयर कुमकुम देवी वा डिप्टी मेयर मो खालिद हुसैन सहित सभी नवनर्वाचित वार्ड पार्षदों ने मुंगेर की जनता को धन्यवाद दिया है

Share With Friends or Family

Leave a Comment