बिहार में नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में मुंगेर में नगर निगम का मतदान हुआ शुरू, सुबह से लोग पहुंचे रहे मतदान केन्द्र पर, मतदाताओं में देखी जा रही है उत्साह, यहाँ सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होना है मतदान। सुरक्षा का किया गया है पुख्ता इंतजाम। जगह जगह पर दंडाधिकारी व पुलिस वालों की की गई है तैनाती।
रिपोर्ट – रोहित कुमार
दरअसल मुंगेर नगर निगम क्षेत्र में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है। यहां सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। मुंगेर नगर निगम के कुल 45 वार्डों के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद पदों के लिए मतदान हो रहा है। कुल 232 प्रत्याशियों के भाग का फैसला 165729 मतदाता करेगे। नगर निगम के मतदाताओं के मतदान के लिए 92 भवनों में 188 बूथ बनाए गए हैं। जहां मतदान सुबह से ही कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है, मतदाताओं में भी काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोग सुबह से ही लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
वही मुंगेर जिला प्रसासन के द्वारा मतदान कराने के लिए कर्मियो को लगाया गया है और पुलिस प्रसासन के द्वारा शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा बीच मतदान करवाने के लिए 750 जवान 215 पुलिस पदाधिकारी को मतदान केंद्रों पर लगाया गया है। और साथ ही 4 लेयर सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया है और कंट्रोल रूम एवं छः QRT टीम के साथ साथ मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग टीम भी मुस्तेद रहेगी। वही मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से करवाने को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद है। जगह जगह पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है साथी फोर लेयर का सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया है। ताकि शांतिपूर्ण मतदान हो सके।