मुंगेर में एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है तेजी से वायरल, वीडियो में लड़की बोल रही है कि रोशन ने मुझे नहीं मैंने रोशन को भगाया है। लड़की के परिवार ने अपहरण का केस दर्ज कराया है। उसने अपने माता-पिता पर आरोप लगाते हुए अपने अपहरण की कहानी को झूठा करार दिया है। सदर एसडीपीओ ने कहा मामला संज्ञान में है विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी
दरअसल मुंगेर की एक लड़की का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लड़की बोल रही है कि रोशन ने मुझे नहीं मैंने रोशन को भगाया है। लड़की के परिवार ने अपहरण का केस थाना में दर्ज कराया है। उसने अपने माता-पिता पर आरोप लगाते हुए अपने अपहरण की कहानी को झूठा करार दिया है। लड़की ने बताया है कि उसने खुद ही अपने प्रेमी को मजबूर किया है कि वह उसे भगाकर ले जाए और विवाह कर ले। लेकिन उसके पिता ने उसके झूठे अपहरण का मामला नया रामनगर थाना में दर्ज करा दिया है।
लड़की रामनगर थाना क्षेत्र के अहरा पाटम की रहने वाली है।वीडियो से युवती की पहचान प्रियंका कुमारी के तौर पर हुई है। उसका कहना है कि उसे डर है कि अगर उसके प्रेमी सह पति की किसी कारण गिरफ्तारी होती है या फिर उसकी बरामदगी होती है तो उसके परिजन उसके साथ कुछ भी गलत कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक अहरा पाटम निवासी रोशन कुमार अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। बताया गया है कि लड़का और लड़की एक ही गांव के रहने वाले हैं। इस कारण दोनों के बीच नजदीकी बढ़ने के साथ ही काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की 23 नवंबर की सुबह 11 बजे दिन में अपने घर से परीक्षा देने की बात कह कर निकली थी। इसके बाद वह सीधे अपने प्रेमी के पास दिल्ली पहुंच गई। दोनों ने शादी भी कर ली है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। वही लड़की खुद वीडियो बनाकर लोगों के बीच शेयर कर अपनी मर्जी से शादी करने की बात कही है
वही इस संबंध में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि यह मामला मेरे भी संज्ञान में आया है। प्रियंका कुमारी नाम की लड़की है जिसकी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है। 24 नंबर को लड़की के पिता ने नया रामनगर थाना में अपहरण का केस दर्ज कराया है। लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया है कि उसने शादी कर ली है। उसकी उम्र करीब 20 साल बताई जा रही है लड़की ने क्लेम किया है कि अगर लड़के वाले के परिवार के साथ कुछ होता है तो लड़की के पिता व परिवार वाले जिम्मेदार होंगे। जिसको लेकर मेरे द्वारा नया रामनगर थाना अध्यक्ष को अपराइज कर दिया है जो भी विधि सम्मत कार्रवाई होगी वह की जाएगी।