बैंक का 42 लॉकर काट कर भाग रहे मुंगेर के युवक पुलिस मुठभेड़ में ढ़ेर, परिवार के लोग सख्ते में

Share With Friends or Family

दरअसल उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिलान्तर्गत चिनहट थाना क्षेत्र में अवस्थित इंडियन ओवरसीज बैंक का 42 लॉकर काट उसमें रखे सारे जेवर और कैश को लेकर भाग रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि कई बदमाश मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार अपराधी के पास से उत्तर प्रदेश पुलिस ने बैंक लॉकर से चोरी किया हुआ कुछ सामान भी बरामद करने का दावा कर रही है।

वही गोली से घायल गिरफ्तार अपराधी की पहचान मुंगेर जिलान्तर्गत मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीताकुंड डीह बिन्दटोली निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार बिंद पिता चौधरी सिंह के रूप में हुई है। जबकी अरविंद का इतिहास मुंगेर में खंगाला गया तो अरविन्द का मुफस्सिल थाना में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। अरविंद की मां डोमनी देवी ने बताया कि अरविंद पिछले तीन साल से पंजाब में मजदूरी करने की बात बताकर घर से अपनी पत्नी व एक बच्ची को साथ लेकर गया था।

और तीन साल से अरविंद का मा-पिता से कोई बातचीत भी नहीं हुआ है।बिन्दटोली में अरविन्द बिन्द का फूस का घर है। जिसमें उसकी मां डोमनी देवी और पिता चौधरी सिंह रहते हैं। उसकी दो भाई की मौत बीमारी से पहले ही हो गई है। और अन्य बचे है वह अन्य अलग रहते है। साथ ही बताया कि चार वर्ष पूर्व अरविंद की शादी हवेली खड़गपुर में हुई थी। उसे तीन साल की एक बेटी है। बच्ची की जन्म के कुछ महीना बाद ही अरविंद पत्नी व बच्चों को लेकर पंजाब मजदूरी करने की बात कहकर गया था।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के मौके पर उनके प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण

पड़ोसियों ने बताया कि अरविंद के पिता व सभी भाई खेत में मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। अरविंद भी जब यहां रहता था तो पिता के साथ खेत में मजदूरी करता था। वही पंजाब जाने के बाद उससे कभी बातचीत नहीं हुई। साथ ही बताया कि
सोमवार की शाम करीब 4 बजे प्रशासन के लोग भी पहुंचे थे और अरविंद के बारे में पूछताछ कर गए हैं। मुंगेर पुलिस के अनुसार अभी तक यूपी से कोई ऑफिशियल इंफॉर्मेशन उन लोगों को नहीं मिला है। वही यह खबर सुनकर गांव वाले सकते आ गए है। और कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment