मुंगेर में अतिक्रमणकारियों पर चला नगर निगम का बुलडोजर, कई दुकानें को किया गया ध्वस्त। और उनके समानों को भी किया गया जप्त। नगर निगम के द्वारा की गई यह कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप।
दअरसल मुंगेर मे नगर निगम द्वारा पूर्व घोषित अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर नगर निगम क्षेत्र के एक नम्बर ट्रैफिक मोड़ से लेकर किला परिसर स्थित विधिज्ञ संघ के पास तक अतिक्रमणकारियों पर नगर निगम का बुलडोजर चला गया। इस दौरान न सिर्फ अतिक्रमित दुकानों को ढा दिया गया। बल्कि उसमे रखे समानों को भी नगर निगम के लोगों द्वारा उसे जप्त कर लिया गया।
वही नगर निगम के उप नगर आयुक्त हेमंत कुमार के नेतृत्व में ये अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। वही इस मौके पर पिंटू कुमार सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी, दिनेश कुमार अतिक्रमण पदाधिकारी, सहित पुलिस बल मौजूद थे। इस अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान विधिज्ञ संघ के बहार रोड किनारे स्थित कुछ अधिवक्ताओं के बैठक खाने को भी हटाने का प्रयास किया गया।
परन्तु निगम का ये प्रयास विफल रहा, अतिक्रमण मुक्त अभियान कि टीम जैसे ही विधिज्ञ संघ के पास पहुंची कि तभी अधिवक्ताओं ने इसका विरोध कर दिया। जिसके बाद निगम प्रशासन के द्वारा अधिवक्ताओं को उनका बैठक खाना हटाने का 24 घंटे का समय दिया गया है। वही नगर निगम के द्वारा चलाए गए इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई दुकानों को ध्वस्त करते हुए उनके सामानों को भी जप्त कर लिया गया।
और अतिक्रमण कार्यों को सख्त हिदायत दी गई कि अगर दोबारा से वह लोग फिर से अतिक्रमण करते हैं। तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही नगर निगम के द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को देखकर अन्य अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।