जयपुर में आयोजित फॉरएवर मिस इंडिया में मुंगेर की सृष्टि ने जीता मिस बिहार का किताब, परिवार में खुशी का माहौल

Share With Friends or Family

मुंगेर की बेटी सृष्टि शर्मा ने किया कमाल। पिंक सिटी जयपुर में आयोजित फॉरइवर मिस इंडिया 2024 कंपटिशन में मुंगेर की सृष्टि ने मिस बिहार का खिताब जीतकर जिले और राज्य का नाम किया रौशन। परिवार में खुशी का माहौल। इससे पहले भी मुंगेर की कई बेटियों ने मॉडलिंग में नेशनल स्तर पर मुंगेर सहित बिहार का नाम कर चुकी है रौशन।

दरअसल एक साधारण परिवार से निकलकर मुंगेर की बेटी ने मॉडलिंग में मुंगेर ही नहीं बल्कि बिहार का नाम देश भर में रौशन किया है। दरअसल फॉरइवर मिस इंडिया 2024 के लिए बिहार से मुंगेर की बेटी सृष्टि शर्मा का चयन हुआ था। और जिसका फाइनल कंपीटिशन देश के पिंक सिटी के नाम से जाने जाना वाला शहर जयपुर में आयोजित किया गया।

IMG 20241226 163956

जिसमें 20 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चले एक मॉडलिंग और फैशन फॉरइवर मिस इंडिया 2024 प्रतियोगिता में मिस बिहार का खिताब जीत सृष्टि ने क्राउन पर अपना कब्जा जमाया है। जिससे सृष्टि शर्मा व उनके परिजन काफी उत्साहित हैं। शहर के मकससपुर निवासी लाइसेंसी आर्म्स कारोबारी दिलीप शर्मा और उसकी गृहिणी पत्नी रीना शर्मा की बड़ी बेटी सृष्टि बताती है कि शुरू से ही उसे फैशन डिजाइनिंग का शौक था।

IMG 20241226 164032

उसके मम्मी पापा और बहन भी हमेशा उसका साथ दिया। सृष्टि मुंगेर में प्रारंभिक शिक्षा नोट्रेडैम एकेडमी से हासिल करने के बाद वह नेशनल इंस्टीच्यूट आफ फैशन टेक्नोलॉजी दिल्ली में फैशन डिजाइनर का कोर्स करने लगी। इस बीच फॉरइवर मिस इंडिया 2024 में ऑडिशन के लिए अप्लाई किया। और दो माह पूर्व आडिशन व इंटरक्शन हुआ। जिसमें बिहार से फारइवर मिस इंडिया के लिए उसका चयन हुआ। और फाइनल जयपुर में हुआ।

इसे भी पढ़ें :  मुंगेर कांबरिया पथ पर बनाए गए टेंट सिटी में कांवरिया को मिल रही है सभी सुविधाएं, इस तरह की व्यवस्था को लेकर कांबरिया ने क्या कहा जानिए

IMG 20241226 164014

जिसमे उसे मिस बिहार के क्राउन से नवाजा गया। आयोजन में फिल्मी जगत के एक्टर राहुल देव के साथ कई हस्तियों ने जज किया और उसे क्राउन पहनाया और मोमेंटो भी दिया। वही सृष्टि के इस उपलब्धि पर परिवार सहित जिले वासियों में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि इससे पहले भी मुंगेर की कई बेटियों ने मॉडलिंग के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रौशन कर चुकी है।

Share With Friends or Family

Leave a Comment