मुंगेर मॉडल सदर अस्पताल में नल चोरी का खुलासा, दो चोर रंगेहाथ गिरफ्तार, पुलिस कर रही है पूछताछ

Share With Friends or Family

मुंगेर के मॉडल सदर अस्पताल में नल का टोटी चोरी करते दो चोर को सुरक्षा गार्ड ने रंगेहाथ पकड़ा। चोरों के पास से 10 स्टील नल का टोटी बरामद। तीन दिनों से अस्पताल में हो रही थी लगातार चोरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोर को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ।

चोर के पास से 10 स्टील के नल बरामद

दरअसल मुंगेर मॉडल अस्पताल में लगातार हो रही नल चोरी की घटनाओं का आखिरकार खुलासा हो गया। मंगलवार को अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए दो चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों युवक अस्पताल परिसर में लगे स्टील के नलों की चोरी कर रहे थे। उनके पास से कुल चोरी के 10 स्टील के नल बरामद किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 12 सौ रुपये प्रति पीस बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा गार्ड ने इस की सूचना तत्काल कोतवाली थाना को सूचना दी।

पुलिस को दी गई सूचना, पूछताछ जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों चोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पकड़ाए चोरों की पहचान पूरबसराय निवासी सुजल कुमार और शादीपुर निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को थाने ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अस्पताल के गार्ड इंचार्ज भीम राय ने बताया कि पिछले तीन दिनों से मॉडल अस्पताल में लगातार नल चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। अस्पताल के विभिन्न वार्डों से अब तक करीब 30 नल चोरी हो चुके थे, जिससे मरीजों और स्टाफ को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंगलवार को दोपहर के समय जब गार्ड ड्यूटी पर तैनात थे, तभी उन्होंने अस्पताल परिसर में संदिग्ध गतिविधि देखी। जांच करने पर पाया गया कि दोनों युवक सिविल सर्जन कार्यालय के समीप लगे नल को खोल रहे थे, जिसके बाद उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

इसे भी पढ़ें :  इस नवरात्रि मुंगेर के चंडिका स्थान में भक्त नहीं कर पाएंगे पूजा अर्चना, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी करने से पहले मुख्य पानी सप्लाई का वाल्व बंद कर देते थे, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद वे आराम से नल खोलकर ले जाते थे।

Share With Friends or Family

Leave a Comment