दिल्ली में भाजपा की जीत पर बिहार के मुंगेर में भाजपाइयों में जश्न का माहौल, मुंगेर के भाजपा विधायक और उसके समर्थकों ने निकला विजय जुलूस, एक दूसरे को लगाया अबीर, खिलाई मिठाई और फोड़े पटाखे। भाजपा कार्यकताओं में खुशी का माहौल।
रिपोर्ट – रोहित कुमार
दरअसल देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा ने आप पार्टी को शिकस्त देते हुए दिल्ली की गद्दी पर कब्जा जमा लिया है। और दिल्ली में 27 साल के बाद मिले बंपर जीते से भाजपा मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक के कार्यालयों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। दिल्ली में जिस तरह भाजपा बड़ी जीत दर्ज करते हुए आम आदमी पार्टी को हराकर अकेले दम पर अब सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है।
इसी को लेकर आज मुंगेर भाजपा कार्यालय से भाजपा विधायक प्रणव कुमार और उसके समर्थकों ने विजय जुलूस ढोल नगाड़े के साथ निकला। वही कार्यकर्ता दिल्ली में जीत की खुशी में जहां एक दूसरे को अबीर लगाया, तो वही मिठाई खिलाई और जम कर आतिशबाजी भी की। वही इस को लेकर मुंगेर के भाजपा विधायक प्रणव कुमार ने कहा कि दिल्ली की जीत प्रधानमंत्री के विश्वास की जीत है।
दिल्ली में अराजकता , और भ्रष्ट शासन का अब अंत हुआ है। अब दिल्ली सबसे विकसित राजधानी में अमर हो प्रगति की राह पर बढ़ेगा। इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।