मुंगेर में पति से झगड़ा के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। परिजनों में मचा कोहराम। सूचना पर पहुंची डीएसपी सहित थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
दरअसल मुंगेर के कोतवाली थानान्तर्गत गुलजारपोखर में आग सुभाष कुमार वर्मा की 32 वर्षीय पत्नी ममता देवी ने पति से झगड़ा के बाद गुस्सा में आकर घर में ही पंखा से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी मिलने पर सदर डीएसपी राजेश कुमार, कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही पंखा से लटके शव को पुलिस की मौजूदगी में नीचे उतरवाया गया। तत्पश्चात आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर सदर अस्पताल भेज दिया है।
वही कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी ने बताया कि पति से झगड़ा के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। घटनास्थल का जायजा लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में अभी तक परिजनों का आवेदन नहीं मिला है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वही जानकारी के अनुसार गुलजारपोखर निवासी सुभाष कुमार वर्मा 02 नंबर गुमटी पर कबाड़ी की दुकान चलाता है।
और पन्द्रह वर्ष पूर्व सुभाष वर्मा की शादी लखीसराय में ममता देवी से हुई थी। उसे तीन पुत्र भी है। और आज रविवार को पति-पत्नी के बीच पारिवारिक कारणों से झगड़ा हुआ था। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार सुभाष कुमार वर्मा की बहन ने 15 हजार रुपया मांगा था। बहन को 15 हजार रुपया देने के लिए सुभाष वर्मा तैयार भी हो गया था।
इसी बात पर सुभाष वर्मा और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा हुआ कि सब पैसा बहन में ही बांट दीजिएगा तो बच्चों के लिए क्या बचेगा। झगड़ा होने के बाद सुभाष वर्मा अपनी दुकान चले गए। इस बीच गुस्साई पत्नी ममता देवी ने घर की छत पर लगे पंखा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।