मुंगेर में हुए एक महिला हत्याकांड का पुलिस ने सनसनी खेज खुलासा किया है। उस महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति ने ही की थी। हत्या के कारण महिला का किसी और से अवैध संबंध है। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल यह मामला मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के महदेवा हटिया के पीछे नवंबर महीने में पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया था. जिसकी हत्या कर वहां फेंक दिया गय था. जिसकी पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव निवासी शंकर रजक की पत्नी 40 वर्षीय उमा देवी के रूप में हुई थी।
इस मामले में मृतका के पुत्र ने थाने में आज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया था। लेकिन जब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया तो मृतका के पुत्र व गांव वालों के पैरो तले से जमीन ही खिसक गयी. क्योंकि उमा देवी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति शंकर रजक ने ही की थी. क्योंकि उसे यह पता चल गया था कि उसकी पत्नी का किसी व्यक्ति के साथ अवैध संबंध था। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
वही इस मामले में सदर एसडीपीओ राजेश कुमार ने अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि 25 नवंबर की सुबह पुलिस ने बरियारपुर थाना क्षेत्र के महदेवा हटिया के पीछे एमकेआई चिमनी भट्ठा के समीप एक महिला का शव बरामद किया। जिसकी ईंट से कूच-कूच कर किसी ने हत्या कर दी। महिला की पहचान बरियारपुर थाना क्षेत्र के पंचमुखी गली पड़िया धोबियाही टोला निवासी शंकर रजक की पत्नी 40 वर्षीय उमा देवी के रूप में हुई।
पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए घटनास्थल का एफएसएल एवं डॉय स्कॉड टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। इस ममाले में पुलिस ने मृतका के पुत्र बिट्टू कुमार के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की। जो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ था। इस हत्याकांड के उद्भेदन को लेकर उनके नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसने वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी विश्लेषण में मृतका के पति शंकर रजक की संलिप्ता सामने आयी। हत्यारे पति को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया।
जिसने इस हत्याकांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया। गिरफ्तार पति शंकर रजक ने पुलिस को बताया कि 24 नवंबर की शाम लगभग 3:30 बजे उसकी पत्नी किसी काम से घर से निकली। उसे पहले से आशंका था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध चल रहा हैै। जब पत्नी घर से निकली तो उसने उसका पीछा किया। उसकी पत्नी महदेवा में किसी के घर में घूस गयी। जिसके निकलने का उसने इंतजार किया। जब कुछ घंटे बाद वह उसकी पत्नी प्रेमी के घर से निकली तो उसने पड़क लिया। जिसके बाद महिला ईंट भट्ठा की तरफ गंगा किनारे भागने लगी।
जिस पर उसने ईंट से हमला कर दिया। कुछ देर दोनों में ईंट से एक दूसरे पर हमला किया गया। जिसके बाद उसने महिला को पटक कर उसके सिर को ईंट से हमला कर बुरी तरह कूच डाला। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। जब वह मर गयी तो वह वहां से भाग गया। जिसे पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। और आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।